Header Ads

.

देश में सर्वश्रेष्ठ रहा सी.एम.एस. का आईएससी-आईसीएसई बोर्ड परीक्षाफल जाहन्वी मिश्र ने पाए 99.50 प्रतिशत अंक


देश में सर्वश्रेष्ठ रहा सी.एम.एस. का आईएससी-आईसीएसई बोर्ड परीक्षाफल जाहन्वी मिश्र ने पाए 99.50 प्रतिशत अंक 


आई.एस.सी. में सी.एम.एस. छात्र अर्यान तारिक (99.75ः) ऑल इण्डिया टॉपर

आई.सी.एस.ई. में सी.एम.एस. छात्रा अनुकृति दिनेश राय एवं श्रेष्ठ मेहरोत्रा (99.60ः) द्वितीय नेशनल टॉपर
 सी.एम.एस. के 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर रचा इतिहास

लखनऊ, 14 मई।

 आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षा-2023 में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (सी.एम.एस.) के मेधावी छात्रों ने इस वर्ष फिर से अभूतपूर्व सफलता का परचम लहराकर राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। आई.एस.सी. (कक्षा-12) की बोर्ड परीक्षा की नेशनल मेरिट लिस्ट के प्रथम, द्वितीय व तृतीय तीनों स्थानों पर सी.एम.एस. के 8 छात्रों ने कब्जा जमाया है, जिसमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) के छात्र मोहम्मद अर्यान तारिक 99.75 प्रतिशत अंक अर्जित कर ऑल इण्डिया टॉपर बने हैं जबकि 99.50 प्रतिशत अंको के साथ सी.एम.एस. के 3 छात्रों, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र तनिष्क सोनकर, राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की छात्रा अर्पिता सिंह एवं गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा आयशा खान ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय रैंक अर्जित की है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. के 4 छात्रों ने 99.25 प्रतिशत अंको के साथ राष्ट्रीय स्तर पर तृतीय रैंक अर्जित की है, जिनमें सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अभिदीप शिखर व आदित्य यादव एवं सी.एम.एस. कानपुर रोड की छात्रा श्रेयसी गुप्ता, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की जान्हवी मिश्रा शामिल हैं।
 जाहन्वी ने इंग्लिश में 97परसेंटेज मार्क फिजिक्स में 100% मार्क केमिस्ट्री में 100% मार्क बायोलॉजी में 98% मार्क्स फिजिकल एजुकेशन और बायोटेक्नोलॉजी में 100% मार्क्स प्राप्त किए है जाह्नवी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता सुशील मिश्र और माता रीना मिश्र और अपने गुरुजनों को देती है 
                         फोटो जाहन्वी मिश्र 
          
 
 सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरी ओम शर्मा ने बताया कि इस वर्ष आई.एस.सी. एवं आई.सी.एस.ई. बोर्ड परीक्षाओं में सी.एम.एस. के सर्वाधिक 74 छात्रों ने 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने ही पिछले रिकार्ड को तोड़कर नया इतिहास रचा है। शर्मा ने बताया कि आईएससी एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा-2023 में सी.एम.एस. से कुल 6650 छात्र परीक्षा में बैठे, जिसमें से 63 प्रतिशत अर्थात 4169 छात्रों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। 364 छात्रों अर्थात 5.5 प्रतिशत छात्रों ने 98 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं जबकि 1806 छात्रों अर्थात 27 प्रतिशत छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये हैं। 
हरिओम शर्मा ने बताया कि आई.सी.एस.ई. एवं आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से लेकर 99.75 प्रतिशत तक अंक अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन करने वाले सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि श्री दुर्गा शंकर मिश्रा, आई.ए.एस., मुख्य सचिव, उ.प्र. कल 15 मई, सोमवार को अपरान्हः 11.30 बजे सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम में आयोजित भव्य ‘सम्मान समारोह’ में पुरष्कृत कर सम्मानित करेंगे। इससे पहले, बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले सी.एम.एस. के टॉपर छात्र ‘विक्ट्री मार्च’ निकालेंगे। ‘विक्ट्री मार्च’ कल दिनाँक 15 मई 2023, सोमवार को प्रातः 7.00 बजे गोमती नगर एक्सटेंशन स्थित मकदूमपुर पुलिस थाना से प्रारम्भ होकर सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) ऑडिटोरियम तक जायेगा।


No comments