राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की सभी विंग के साथ सक्रिय हरदोई टीम
राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो की सभी विंग के साथ सक्रिय हरदोई टीम
--- डॉक्टर राम लखन गुप्ता अनुज, देश दीपक शुक्ल, मंजू लता ने संभाला नेतृत्व।
प्रयागराज/हरदोई। राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो में उत्तर प्रदेश का हरदोई देश का प्रथम जिला बन गया है जोकि संगठन के सभी 3 विंग के साथ कार्य प्रारंभ कर दिया है। हरदोई में जनरल विंग को जिलाध्यक्ष डॉक्टर राम लखन गुप्ता अनुज, यूथ विंग को जिलाध्यक्ष देश दीपक शुक्ल पत्रकार जबकि महिला विंग को मंजू लता संभाल रही हैं।
उपरोक्त के संदर्भ में राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि हरदोई के जिलाध्यक्ष डॉक्टर राम लखन गुप्ता ने जिला की तीनों विंग को सक्रिय कर दिया है जिसमें जनरल विंग से डॉक्टर राम लखन गुप्ता अनुज जिलाध्यक्ष, डॉक्टर रजनीश तथा राजेश रस्तोगी जिला उपाध्यक्ष, इस्लाम हाशमी जिला सचिव, विनय गुप्ता उपमंत्री (संयुक्त सचिव), उत्तम अवस्थी मीडिया प्रभारी, आलोक पाण्डेय सक्रिय सदस्य व यूथ विंग के जिलाध्यक्ष देश दीपक शुक्ल पत्रकार जबकि महिला विंग संरक्षिका श्रीमती मंजू लता ने कार्यभार संभाल लिया है।
बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टचार नियंत्रण ब्यूरो मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त भारत अभियान पर कार्य कर रहा है।
Post a Comment