Header Ads

.

एक कोशिश ऐसी भी संस्था द्वारा लगातार निशुल्क शव वाहन की सेवा दी जा रही

एक कोशिश ऐसी भी संस्था की वर्षा वर्मा बताती है की पिछले कई वर्षों से पॉल मर्सी होम और बिन्सी जी से अनजान सा रिश्ता हो गया है।
हमें सड़कों पर यदि कोई मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला या मिलती है तो उसमें सीधा उन्हीं को पास जाती हूं। इसके विपरीत यदि उनके संस्था में किसी की मृत्यु हो जाए या कोई अन्य परेशानी हो हम एक दूसरे को ही याद करते हैं।


अभी हाल ही में कॉल आई थी उनके यहां पर रह रही एक महिला जिनका इलाज लोकबंधु अस्पताल में चल रहा था। अचानक उनकी मृत्यु हो जाती है और उनका शव बैकुंठ धाम लाने के लिए उन्हें शव वाहन की आवश्यकता होती है। हमारी संस्था द्वारा निशुल्क शव वाहन की सेवा दी गई।
इसी तरह से लखनऊ में स्थित वृद्धाश्रम में भी यदि किसी की मृत्यु हो जाती है या किसी की तबीयत खराब हो जाती है तो तत्काल उन्हें भी निशुल्क एंबुलेंस एवं निशुल्क शव वाहन की सेवाएं दी जाती हैं।
ऐसी ही किसी वास्तविक सेवा के लिए संपर्क कर सकते हैं। संस्था से संपर्क करने के लिए आप वर्षा वर्मा को 8318193805 नंबर पर संपर्क कर सकते है 

No comments