Header Ads

.

डॉक्टर राम लखन गुप्ता अनुज बने राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के हरदोई जिलाध्यक्ष

डॉक्टर राम लखन गुप्ता अनुज बने राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो के हरदोई जिलाध्यक्ष

रिपोर्ट बृजेश कुमार अग्रहरि 

---पत्रकार डी डी शुक्ल को युवा विंग की कमान। 

 प्रयागराज/हरदोई । राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश राज्य के हरदोई से वरिष्ठ समाजसेवी डाक्टर राम लखन गुप्ता उर्फ  डाक्टर अनुज को जिलाध्यक्ष जबकि वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार देश दीपक शुक्ल (डी डी शुक्ल) को युवा विंग का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
    उपरोक्त जानकारी देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि  उत्तर प्रदेश का हरदोई एक ऐसा जनपद है जहाँ से एक ही दिन में जिला टीम के शीर्ष 2 नायाब रत्न संगठन से जुड़े। संगठन के मेन बॉडी की कमान वरिष्ठ समाजसेवी डाॅ. राम लखन गुप्ता (डाॅ. अनुज) जी मा. जिलाध्यक्ष जबकि युवा विंग की कमान वरिष्ठ पत्रकार देश दीपक शुक्ल (डी डी शुक्ल) जी मा. जिलाध्यक्ष जी को सौंपी गयी। संगठन ने अपने बधाई संदेश के साथ विश्वास जताया है कि मनोनीत दोनों पदाधिकारी मिलकर संगठन को बुलन्दियों पर पहुंचाकर राष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करेंगे। 
   बता दें कि राष्ट्रीय मानवाधिकार व भ्रष्टाचार नियंत्रण ब्यूरो मानवाधिकार संरक्षण व भ्रष्टाचारमुक्त अभियान हेतु कार्य करते हुए निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी कार्य कर रहा है।

No comments