Header Ads

.

लोक अदालत में 47115 वादों का हुआ निस्तारण

*लोक अदालत में 47115 वादों का निस्तारण*

अंबेडकरनगर
 राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से हत्या एवं जघन्य अपराधों के मामलों को छोड़कर अन्य सभी मामलों जिनका निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया जा सकता है, उन मामलों का निस्तारण वादकारीगण अपने वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण करा सकते है तथा प्री-लिटिगेशन वादों के महत्व के बारे में बताया गया कि वादीकारीगण किसी भी झगड़ा झाट एवं मारपीट तथा वैवाहिक मामलों को बढ़ने से पहले ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से बिना किसी न्यायालय फीस के केवल आवेदन पत्र के माध्यम से सुलह-समझौता कराया जा सकता है। इसके अतिरिक्त माननीय प्रशासनिक न्यायमूर्ति द्वारा स्थायी लोक अदालत के बारे में भी विस्तार से बताया गया है।
इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 23 अदालतें लगायी गयी चन्द्रहास राम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत द्वारा 02 वादों का निस्तारण किया गया। आदिल आफताब अहमद, माननीय प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 36 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। 


 विश्वनाथ, प्रथम, अपर जिला न्यायाधीश, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 69 वादों का निस्तारण करते हुये 2.25,000/- (दो लाख पच्चीस हजार रुपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश, अनु०जाति / अनु०जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, अम्बेडकरनगर द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुये 500/- (पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। विजय कुमार डुंगराकोटी, द्वितीय, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अम्बेडकरनगर द्वारा 03 वादों का निस्तारण करते हुये 1500/- (एक हजार पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 500/- (पाच सौ) का अर्थदण्ड आरोपित गया। सुशील कुमार चतुर्थ, अपर जिला जज, पाक्सो प्रथम अम्बेडकरनगर, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया।



 अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, चतुर्थ, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुये रू0 500 (पाच सौ रूपये ) / - अर्थदण्ड आरोपित किया गया। पूनम सिंह II अपर जिला जज, त्वरित, द्वितीय, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 500/- (पांच सौ) का अर्थदण्ड आरोपित गया। प्रियंका सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा सबसे अधिकतम 4840 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 2,15,050/- (दो लाख पंद्रह हजार पचास रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। अंशु शुक्ला, सिविल जज (सी०वि०) अम्बेडकरनगर द्वारा 20 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 12,27,203 /- (बारह लाख सत्ताइस हजार दो सौ तिरसठ रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। 


आतिफ सिद्दकी, सिविल जज (जू० डि०) / जे०एम० टाण्डा, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 767 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 11.84,083 /- (ग्यारह लाख चौरासी हजार तिरासी रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं 60.010/- (साठ हजार दस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। अर्शी नूर सिविल जज (जू०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 15 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 10.27,764.65/- (दस लाख, सत्ताईस हजार सात सौ चौसठ रुपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। आदर्श अमोल अपर सिविल जज ( जू०डि०) प्रथम, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 450 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 12.380 (बारह हजार तीन सौ अस्सी रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। 


 सौम्या द्विवेदी, अपर सिविल जज ( जू०वि०) द्वितीय, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 334 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 16,000 (सोलह हजार रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया जिसमें उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय देते हुये वर्ष 1986 से लम्बित वाद सरकार बनाम वेदप्रकाश वाद सं-निल / 1986) एवं वर्ष 1990 से लम्बित वाद सरकार बनाम रामभुआल वाद सं ( 218/1990) सरकार बनाम रामप्रकाश वाद सं- (241/1990) सरकार बनाम वीरेन्द्र याद से- ( 242 / 1990) एवं वर्ष 1996 से लम्बित याद सरकार बनाम चन्द्रप्रकाश वाद स- (18/1996 ) का भी निस्तारण किया गया, इस प्रकार अपर सिविल जज ( जू०वि०) द्वितीय, अम्बेडकरनगर द्वारा लगभग 37 वर्षो से लम्बित विवादों को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया। सृष्टि त्रिपाठी, अपर सिविल जज ( जू०जि०) तृतीय अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 351 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 15,700 (पंद्रह हजार सात सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। अमरनाथ, अपर सिविल जज ( जू०टि०) पंचम, अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 451 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 16.210 (सोलह हजार दो सी दस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। कामाक्षी सागर, अपर सिविल जज ( जू०) त्वरित प्रथम अम्बेडकरनगर, द्वारा कुल 504 वादों का निस्तारण करते हुये रू० 31,600/- (इकतीस हजार छः सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया अशोक कुमार, अपर सिविल जज (जूडि०) त्वरित, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 648 चादों का निस्तारण करते हुए रू० 154,550/- (चौवन हजार पांच सौ पचास रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया।
इसके अतिरिक्त इस राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, अम्बेडकरनगर द्वारा 22 वादों का निस्तारण करते हुये 26.30.076/- (छब्बीस लाख तीस हजार छिहत्तर रूपये) क्षतिपूर्ति दिलवाई गई।
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 8306 याद, जनपद अम्बेडकरनगर के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 17279 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 3367 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 16943 वाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 1220 वाद निस्तारित करते हुये 7,36,78,912/- रू० का समझौता किया गया जिसमें से 1,95,54,016 /- रू० तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार कुल प्री-लिटिगेशन के 38809 वादों का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 47115 वादों का निस्तारण किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत में मीनाक्षी यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर, रविकात शर्मा अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, शिव कुमार मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक मयूर श्रीवास्तव, सिस्टम ऑफिसर मनोज कुमार पाण्डेय, केन्द्रीय नाजिर, ओमकेश पाण्डेय, सहायक नाजिर सहित अन्य वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

No comments