Header Ads

.

सीआरपीएफ 189 बटालियन द्वारा सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया

 पवन कुमार तिवारी कमाण्डेन्ट 189 बटा० केरिपुवल के उपस्थिति में ए / 189 बटा केरियल द्वारा बलांगीर जिले के भानपुर ग्राम पंचायत के अन्तर्गत आनेवाले ग्राम भानपुर के मैदान में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें 44 ग्राम वासियो को कम्बल बांटे गए। ओडीशा राज्य में नक्सली - विरोधी आपरेशन एवं आम जनता की सुरक्षा हेतु तैनात 189 बटा0 केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल अपने डयूटी के साथ-साथ समय निकाल कर बिभिन्न कार्यक्रम करता है जिससे पाब्लिक की संपर्क बना रहे। अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी समय निकाल कर पाब्लिक से प्रेम भाव एवं भाई चारा बनाये रखने के लिए अपना योगदान दे रही है। इस कार्यक्रम के दौरान पवन कुमार तिवारी कमाण्डेन्ट 189 बटा0 में जनमानस को सम्बोधित करते हुऐ कहा कि, हम पुलिस एवं जनता को सदैव भाई चारा से मिलकर रहना होगा ताकि कोई भी दुष्क्रीय चक्र हमपर हावी ना हो सके। हमे अपनी आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ एवं सुंदर भारत बनाकर देना है।

 इस सिविक एक्शन प्रोग्राम के दौरान कम्पनी कमाण्डर ए/189 बटालियन सहायक कमाण्डेन्ट सत्यवीर सिंह,  नीना शर्मा सहायक कमाण्डेन्ट 189 बटालियन, रीना जार (ग्राम सरपंच) भानपुर, मनोरंजन बारिक,  उमाकांत खमारया, बिश्टू प्रसाद, प्रलाद सुन (स्कूल शिक्षक) व स्कूल के बच्चे एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। साथ ही स्कूल के बच्चो ने कुछ मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जिसमे सभी बच्चो को पुरस्कार दिया गया।

No comments