Header Ads

.

वयोवृद्ध जनों को फलाहार वितरित

वयोवृद्ध जनों की सेवा ही सच्ची ईश्वर सेवा है l

वयोवृद्ध जनों को फलाहार वितरितl

नैनी प्रयागराज/ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आज आधारशिला वृद्धाश्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा महानगर के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव के नेतृत्व में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसके कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदार परविंदर सिंह काशी प्रांत अल्पसंख्यक मोर्चा के उपाध्यक्ष रहेl 
स्वच्छता जागरूकता,कुपोषण,
क्षयरोग, वृक्षारोपण,वोकल फॉर लोकल भारत की विविधता में एकता,एक भारत श्रेष्ठ भारत,तिरंगा थाली,ऋतुवार थाली आदि कई जागरूकता का अभियान चलाए जा रहे हैं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत आयोजन फल वितरित का कार्यक्रम उत्सव की तरह रहा। महानगर उपाध्यक्ष किसान मोर्चा संजय श्रीवास्तव ने कहा कि देश हित में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जो जन जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं उसका अक्षर सा पालन करना है जिससे भारत,श्रेष्ठ भारत हो कहला सकेl विभिन्न कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा काशी क्षेत्र सरदार पतविंदर सिंह ने कहा कि कुपोषण से बचने के लिए मौसम के फल,अनाज को खाना चाहिएl
शिक्षा,रक्तदान,वृक्षारोपण,
स्वच्छता,वोकल फॉर लोकल,भारत की विविधता में एकता,एक भारत  श्रेष्ठ भारतl  विश्व के सबसे लोकप्रिय यशस्वी जननायक प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हैं।।कुपोषण के प्रति जन जागरूकता अति आवश्यक है। हम को स्वस्थ,स्वच्छ रहना है। मानव सेवा ही प्रभु सेवा है ।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नीरज शर्मा, दिव्यांग प्रकोष्ठ महानगर संयोजक सुनील विश्वकर्मा, मंडल उपाध्यक्ष रमेश पटेल नित्यानंद मिश्रा महामंत्री उमेश सेन वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश कुशवाहा वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप तिवारी राजन नैनी, मंडल उपाध्यक्ष आनंद वर्मा संचालन के सम्मानित सभी किसान मोर्चा के मंडल पदाधिकारी गण मौजूद रहेl

No comments