धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोप में एक अभियुक्त गिरफ्तार
रिपोर्ट शास्त्र तिवारी बहराइच उत्तर प्रदेश
पयागपुर बहराइच | पुलिस अधीक्षक जनपद बहराइच केशव कुमार चौधरी द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (नगर) कुवर ज्ञानंजय सिंह व क्षेत्राधिकारी महोदय पयागपुर राजीव कुमार सिसोदिया के निर्देशन में थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 09.06-2022 को थाना क्षेत्र पयागपुर के जोलहनपुरवा मदरसा मोड़ हसुआपारा के पास से समय करीब 09.05 बजे वांछित अभियुक्त जान मोहम्मद पुत्र मो यासीन नि0 ग्रा0 जोलहन पुरवा दा० हसुवापारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को जनमानस में धार्मिक भावनाएं आहत करने के प्रयास के कारण एक मोबाइल रेडमी 9i के साथ गिरफ्तार कर थाना लाया गया। घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 09.06.2022 को रात में दौरान क्षेत्र भ्रमण थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय को जानकारी मिली कि अभियुक्त जान मोहम्मद पुत्र मो० यासीन नि० ग्रा० जोलहन पुरवा दा० हंसुआपारा द्वारा धार्मिक उन्माद व अराजकता फैलाने के उद्देश्य से जरिये व्हाट्सएप व ट्विटर पोस्ट किया जा रहा था। इस दौरान पतारसी सुरागरसी व तलाश वांक्षित अभियुक्त , मुखबिर खास की सूचना पर जान मोहम्मद पुत्र मो० यासीन नि० ग्रा० जोलहन पुरवा दा0 हसुआपारा थाना पयागपुर जनपद बहराइच को जोलहनपुरवा मदरसा मोड़ हसुवापारा के पास से हिरासत में लेकर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Post a Comment