Header Ads

.

विश्व पर्यावरण दिवस पर गौरैय्या संरक्षण व स्वच्छ सुंदर शहर का प्रयास

विश्व पर्यावरण दिवस पर गौरैय्या संरक्षण व स्वच्छ सुंदर शहर का प्रयास

  रिपोर्ट  .शास्त्र तिवारी 

बहराइच | पृथ्वी पर मौजूद जंतुओं और पौधों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए तथा पर्यावरण, प्राकृतिक धरोहरों तथा जैव विविधता के मुद्दों के बारे में लोगों में जागरूकता और समझ बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 05 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। बहराइच में पर्यावरण संरक्षण को समर्पित शहर के सबसे बड़े गैर लाभकारी स्वतंत्र समुदाय, प्रकृति परिवार द्वारा लगातार धरती के पर्यावरण व जैव विविधता को सहेजने का कार्य विगत कई वर्षों से जारी है। इसी क्रम में विलुप्त जीवों में शुमार पृथ्वी के लिए अत्यंत जरूरी व पर्यावरणीय चक्र का अहम हिस्सा रहने वाली गौरैय्या के संरक्षण हेतु प्रकृति परिवार द्वारा जारी ''स्पैरो हीरो अभियान'' के तहत शहर के इंदिरा उद्यान व शहीद पार्क जैसे अन्य प्राकृतिक परिवेशो को समृद्ध बनाने व जैव विविधता बचाने हेतु पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर नगरपालिका प्रशासन के ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी जी से भेंटकर उन्हे गौरैय्या संरक्षण हेतु नगर उद्यानों के लिए स्पैरो हाउस प्रदान किए गए। जिससे कि इन्हे ईको पार्क बना इन्हें संवारने में मदद मिलेगी तथा पर्यावरण संतुलित रहेगा। 
ईओ ने कहा कि विभिन्न प्रकार के पशु-पक्षी तथा वनस्पति एक-दूसरे की जरूरतों को पूरा करते हैं, जिनका जीवन एक-दूसरे पर ही निर्भर रहता है। सही मायनों में जैव विविधता की समृद्धि ही धरती के पर्यावरण को रहने तथा जीवनयापन के योग्य बनाती है किन्तु विड़म्बना है कि निरन्तर बढ़ता प्रदूषण रूपी राक्षस वातावरण पर इतना खतरनाक प्रभाव डाल रहा है कि जीव-जंतुओं और वनस्पतियों की अनेक प्रजातियां धीरे-धीरे लुप्त हो रही हैं। प्रकृति परिवार का यह सहयोग व प्रयास अवश्य ही इसमे सुधार लाएगा। प्रकृति परिवार के प्रमुख अर्चित मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष पर्यावरण दिवस की थीम 'सिर्फ एक ही धरती' रखी गई है। इस साल हमने अपने स्पैरो हीरो अभियान को विशेष गति देते हुए गौरैय्या के संरक्षण हेतु सर्वे कराए तथा बहराइच वन प्रभाग के साथ मिलकर उनके सहयोग द्वारा, डीएफओ मनीष सिंह के दिशानिर्देशन में लगातार हम आवश्यक स्थानों व लोगों को निःशुल्क स्पैरो हाउस वितरित कर, उनका स्थापन करवा रहे। अबतक हमने पचास के करीब ये स्पैरो हाउस लगवाऐ जिसमें हमे गौरैय्या के वापस आने का सुखद संदेश भी प्राप्त हो रहा जो पर्यावरण व जैव विविधता के संरक्षण में बडा कदम साबित होगा।
*ग्रीन ईको फ्रेम तैयार* - अर्चित ने बताया कि इसके अतिरिक्त हम नगरपालिका प्रशासन के साथ मिलकर पर्यावरण संरक्षण के संस्टेनबल उपायों पर भी कार्य कर रहे जिसमे हम 'वेस्ट को बेस्ट' बनाने पर जोर दे रहे इसी के तहत नगरपालिका द्वारा बेकार पडे रबर के टायरों व अन्य वेस्ट समान का प्रयोग करके ''स्वच्छ शहर-सुंदर शहर'' की तर्ज पर ग्रीन ईको सेल्फी फ्रेम भी तैयार हैं जो अब शहर में अलग अलग स्थानों पर लगाए जा रहे। 

*स्पैरो अभियान की डीएफओ कतर्निया ने भी की सराहना, अब स्वयं करेंगे सहायता*
सुरम्य व समृद्ध जंगलो से परिपूर्ण कतर्नियाघाट बहराइच के जंगलों की जैव विविधता विश्व प्रसिद्ध है। यहां के डीएफओ आकाशदीप बधावन ने पर्यावरण दिवस के अंतर्गत अपने कार्यालय पर प्रमुख अर्चित मिश्रा से भेंट कर उनके स्पैरो हीरो अभियान की सराहना की तथा स्वयं भी इस अभियान से जुड़कर स्पैरो हाउस व अन्य जरूरी संसाधन, प्रकृति परिवार को उपलब्ध कराने की इच्छा व्यक्त की। जिसे टीम ने सहर्ष स्वीकार किया तथा टीम द्वारा डीएफओ कतर्निया को स्पैरो हाउस भेंट कर उनका धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर अमित वर्मा एवं टीम से उज्ज्वल टंडन, अभय कौशिक, संतोष, आदर्श उपस्थित रहे।

No comments