Header Ads

.

सर्वश्रेष्ठ मानव अधिकार एकता और अपराध नियंत्रण संगठन की एक बैठक हुई।

सर्वश्रेष्ठ मानव अधिकार एकता और अपराध नियंत्रण संगठन की एक बैठक हुई।

जिसमे संगठन के विस्तारीकरण हेतु कई मुद्दों पर चर्चा भी हुई तथा सर्वसम्मति से कुछ सदस्यों का चयन भी किया गया।

बड़ौत

सर्वश्रेष्ठ मानव अधिकार एकता और अपराध नियंत्रण संगठन संस्थान  द्वारा संगठन के विस्तार हेतु कुछ सदस्यों का चयन किया गया। जिसमें पूर्णिमा सिंह को जिला पंचकूला का जिला अध्यक्ष बनाया गया है इसमें बागपत जिले में हलीमा को वॉइस प्रेजिडेंट बनाया गया है और अलका शर्मा, पारस निरवाल, श्रुति जैन को सदस्य पद पर मनोनीत किया गया है।
   इस अवसर पर श्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ मानव अधिकार एकता और अपराध नियंत्रण संगठन की जिला अध्यक्ष एडवोकेट सारिका जैन ने सभी मनोनित सदस्यों को संगठन से जुड़ने पर हार्दिक बधाई दी तथा कहा कि उक्त सदस्यों के संगठन में जुड़ने से जहां संगठन मजबूत होगा वहीं संगठन द्वारा चलाए सेवा कार्यों का आम लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही तमाम चयनित सदस्यों को सारिका जैन द्वारा उत्कर्ष कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्होंने समाज सेवा कार्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि समाज सेवा करना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है जिससे ह्रदय को वास्तविक खुशी मिलती है। समूह अथवा समुदाय में व्यक्तियों की सहायता करने की एक प्रक्रिया है, जिससे व्यक्ति अपनी सहायता स्वयं कर सके। इसके माध्यम से सेवार्थी वर्तमान सामाजिक परिस्थितियों में उत्पन्न अपनी समस्याओं को स्वयं सुलझाने में सक्षम होता है। समाजसेवा अन्य सभी कार्यों से सर्वथा भिन्न होती है, क्योंकि समाज सेवा उन सभी सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक कारकों का निरूपण कर उसके परिप्रेक्ष्य में क्रियान्वित होती है, जो व्यक्ति एवं उसके पर्यावरण-परिवार, समुदाय तथा समाज को प्रभावित करते हैं। सामाजिक कार्यकर्ता पर्यावरण की सामाजिक,आर्थिक एवं सांस्कृतिक शक्तियों के बाद व्यक्तिगत जैविकीय, भावात्मक तथा मनोवैज्ञानिक तत्वों को गतिशील अंत:क्रिया को दृष्टिगत कर ही सेवार्थी की सेवा प्रदान करता है, जैसे डॉक्टर भीमराव अंबेडकर,वह सेवार्थी के जीवन के प्रत्येक पहलू तथा उसके पर्यावरण में क्रियाशील, प्रत्येक सामाजिक स्थिति से अवगत रहता है क्योंकि सेवा प्रदान करने की योजना बताते समय वह इनकी उपेक्षा नहीं कर सकता। 

कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले दीपमाला शर्मा आलोक शर्मा  श्रुति जैन रूबी हलीमा वंदना शर्मा शिल्पी जैन आशिका जैन पारस निरवाल रेणुका जैन  पूर्णिमा जैन जैन सिमरन जैन अभिषेक जैन आदि उपस्थित रहे

No comments