Header Ads

.

जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

जनपद न्यायालय परिसर अम्बेडकरनगर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायमूर्ति राजेन्द्र कुमार चतुर्थ  प्रशासनिक न्यायमूर्ति, अम्बेडकरनगर की अध्यक्षता में माँ सरस्वती के प्रतिमा के समक्ष दीपार्चन एवं पुष्पार्धन करके पद्म नारायण मिश्र, जनपद न्यायाधीश अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर, अनमाल पाल प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर, चन्द्रहास राम, अध्यक्ष, स्थायी लोक अदालत, अम्बेडकरनगर,रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश एस०सी० / एस०टी० एक्ट / नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय लोक अदालत की उपस्थिति में एवं प्रियंका सिंह, संचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अम्बेडकरनगर के देख-रेख में एवं जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त सम्मानित न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण की उपस्थिति में कराया गया पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 13 पारिवारिक वादों का निस्तारण करते हुये 6,60,000/- (छ. लाख साठ हजार रूपये) भरण-पोषण हेतु जारी किया। विश्वनाथ, अपर जिला न्यायाधीश, कक्ष संख्या-01, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 72 वादों का निस्तारण करते हुये 122,000/- (एक लाख बाइस हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। श्री रत्नेश मणि त्रिपाठी, विशेष न्यायाधीश, अनु० जाति / अनुजनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, अम्बेडकरनगर द्वारा 04 वादों का निस्तारण करते हुये 2000/- (दो हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया आशीष वर्मा, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम द्वारा 01 वाद का निस्तारण करते हुए रू0 500/- (पांच सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित गया। नेहा आनन्द, अपर जिला जज, तृतीय, द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया। फरीदा बेगम, अपर जिला जज पॉक्सो-1 द्वारा 02 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1000/ (एक हजार रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।पूजा विश्वकर्मा, अपर प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय, अम्बेडकरनगर द्वारा 09 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला जज, त्वरित प्रथम, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 वाद का निस्तारण किया गया।कमलेश कुमार मौर्य, अपर जिला जज, त्वरित, द्वितीय, अम्बेडकरनगर द्वारा 01 बाद का निस्तारण किया गया जिसमें उन्होंने ऐतिहासिक निर्णय देते हुये वर्ष 1985 से लम्बित मूलवाद संख्या 665 / 85 प्रमिला देवी बनाम जितेन्द्र को निस्तारित किया, इस प्रकार अपर जिला जज त्वरित, द्वितीय, अम्बेडकरनगर द्वारा लगभग 37 वर्षों से लम्बित विवाद को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया।पूनम सिंह-II मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा सबसे अधिकतम 3520 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 2.37,610/- (दो लाख सैतीस हजार छ सौ दस रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया जिसमें उन्होने ऐतिहासिक निर्णय देते हुये वर्ष 1988 से लम्बित फौजदारी वाद सरकार बनाम राजकुमार एवं वर्ष 1991 से लम्बित फौजदारी बाद सरकार बनाम बलदेव वर्ष 1992 से लम्बित दो फौजदारी वादों सरकार बनाम तिलकराम एवं सरकार बनाम राम करन तथा वर्ष 1997 से लम्बित बाद सरकार बनाम मेहीलाल का भी निस्तारण किया. इस प्रकार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा लगभग 34 वर्षोंसे लम्बित विवादों को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया अशोक कुमार- XII. सिविल जज (सी०डिo) अम्बेडकरनगर द्वारा 15 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 1,08,60,212/- (एक करोड़ आठ लाख साठ हजार दो सौ बारह रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया जिसमें उन्होंने वर्ष 2006 से लम्बित विवाद (रमेशचन्द्र बनाम इन्द्रपाल वाद संख्या - 214 / 06) का निस्तारण किया इस प्रकार सिविल जज, (सी०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा लगभग 16 वर्षों से लम्बित विवाद को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया कुमुद उपाध्याय, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा 45 वादों का निस्तारण करते हुये रू 13600/- (तेरह हजार छ सौ रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। अजय कुमार मिश्र, सिविल जज (जू०डि०) / जे०एम० टाण्डा, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 720 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 10,24,190.05 /- (दस लाख चौबीस हजार एक सौ नब्बे रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं 15,000/- (पंद्रह हजार रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया।सौम्या द्विवेदी, सिविल जज (जू०डि०) अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 16 वादों का निस्तारण करते हुए रू० 18,90,966.84 /- (अठारह लाख नब्बे हजार नौ सौ छियासठ रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। अम्बुज मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 785 वादों का निस्तारण करते हुये रू0 66,300/- (छियासठ हजार तीन सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया जिसमें उन्होने ऐतिहासिक निर्णय देते हुये वर्ष 1998 से लम्बित 02 वादों (सरकार बनाम वसी अहमद व सरकार बनाम फेरई यादव) का भी निस्तारण किया इस प्रकार न्यायिक मजिस्ट्रेट, अम्बेडकरनगर द्वारा लगभग 24 वर्षों से लम्बित विवादों को पूर्णतः समाप्त कर दिया गया।अमरनाथ, अपर सिविल जज (जूoडि०) पंचम, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 424 वादों का निस्तारण करते हुए रू0 2,89,668 (दो लाख नवासी हजार छ: सौ अडसठ रूपये) का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया एवं रू0 23900 /- ( तेईस हजार नौ सौ रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया। कामाक्षी सागर, अपर सिविल जज (जू०डि०) त्वरित, प्रथम, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 617 वादों का निस्तारण करते हुये रू069480 /- ( उन्हत्तर हजार चार सौ अस्सी रूपये) का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।अशोक कुमार, अपर सिविल जज (जू०डिo) त्वरित, अम्बेडकरनगर द्वारा कुल 457 वादों का निस्तारण करतेहुएरू०16350/-सोलह हजार तीन सौ पचास रूपये) का अर्थदंड आरोपित किया गया।इसके अतिरिक्त विशेष पारिवारिक लोक अदालत में पारिवारिक विवादों के कुल 08 प्री-लिटिगेशन विवाद / मामले आपसी सुलह समझौते के आधार पर पारिवारिक न्यायालयों द्वारा निस्तारण किया गया।इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायालय अम्बेडकरनगर के समस्त न्यायालयों द्वारा कुल 6705 वाद, जनपद अम्बेडकरनगर के राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 14704 राजस्व वाद, विद्युत विभाग के 439 वाद एवं जनपद के अन्य विभागों द्वारा 17487 बाद, बैंक ऑफ बड़ौदा, बड़ौदा उ०प्र० ग्रामीण बैंक, पंजाब नेशनल बैंक भारतीय स्टेट बैंक सहित जनपद के अन्य बैंकों द्वारा स्टाल लगाकर 862 वाद निस्तारित करते हुये 5.60,34,993 / रू० का समझौता किया गया जिसमें से 1.10,06,656/- रू० तत्काल वसूल किया गया। इस प्रकार कुल प्री-लिटिगेशन के 33492 वादों का निस्तारण हुआ। कुल मिलाकर इस राष्ट्रीय लोक अदालत में 40197 वादों का निस्तारण किया गया।इस राष्ट्रीय लोक अदालत में आशीष सिंह, अग्रणी जिला प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, शिव कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, जनपद न्यायालय, अम्बेडकरनगर अमित कुमार वर्मा, न्यायालय प्रबन्धक मनोज कुमार पाण्डेय, केन्द्रीय नाजिर,ओमकेश पाण्डेय, सहायक नाजिर जनार्दन पाण्डेय, पेशकार, नरेन्द्र देव वर्मा, पेशकार, न्यायालय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सहित अन्य वादकारीगण व अधिवक्तागण आदि उपस्थित रहे।

No comments