ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई भगवान शनिदेव की शोभायात्रा
ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई भगवान शनिदेव की शोभायात्रा
रिपोर्ट सुरेंद्र मलनिया बागपत उत्तर प्रदेश
बिनौली/बागपत
पिचौकरा गांव के प्राचीन शिव मंदिर में सोमवार को मंत्रोच्चारण के साथ भगवान शनिदेव प्रतिमा की ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई। शोभायात्रा के बाद मूर्ति स्थापना बड़ी धूम धाम के साथ की गई।
पंडित अंकित शास्त्री के निर्देशन में मंदिर परिसर में प्रातः हवन के बाद मंत्रोच्चारण के साथ विधि विधान पूर्वक भगवान शनिदेव की प्रतिमा का अभिषेक किया गया। इसके उपरांत श्रद्धालुओं ने मंत्रोच्चारण के जयकारों व ढोल नगाड़ों के साथ पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली। शिव मंदिर परिसर से शुरू होकर पूरे गांव की परिक्रमा कर शोभायात्रा वापस परिसर में पहुंची। जहां मंत्रोच्चारण के साथ प्रतिमा की स्थापना हुई। इसके बाद यहां एक विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। प्राण प्रतिष्ठा आयोजक प्रमोद जैन, सुखमाल, बीरसैन, जगशोरण, सुनील, राजकुमार सैन, टीका राम सैन विपिन कुमार, अमरवीर कश्यप, सुरेशपाल, वीरेंद्र मास्टर, विकास बड़गुर्जर, ओमवीर पांचाल, हर्षित जैन, सुबोध जैन, हरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
Post a Comment