सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के बैनर तले मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान
सशक्त नारी सशक्त प्रदेश के बैनर तले मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान
नारी स्वालंबन को लेकर महिला पुलिस अधिकारी रुचि पांडेय ने गांव स्तर पर स्थापित मीडिया हाउस कार्यालय पहुंचकर गोष्ठी के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति किया जागरूक*
रिपोर्ट . शास्त्र तिवारी
जरवल बहराइच | शनिवार जनपद बहराइच जरवल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धनसरी में स्थापित मीडिया हाउस कार्यालय पर महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा आम जनता के साथ साथ मीडिया हाउस कार्यालय संचालक पंडित अशोक मिश्र "अन्ना भैय्या" वरिष्ठ पत्रकार को हैंडबिल दे कर महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने हेतु किया अपील | रुचि पांडेय ने कहा कि अगर किसी भी महिला के साथ कोई अपराध घरेलू हिंसा होती है तो इसकी सूचना 1090 पर दे सकती है और उत्तर प्रदेश पुलिस आपके सम्मान हेतु सदैव तत्पर है | इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अवगत कराते हुए राजेश कुमार सिंह थाना प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड ने कहा कि अगर आपको कोई फोन अथवा इंटरनेट के माध्यम से परेशान करता है तो 1090 को तुरंत सूचित करें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और परेशान करने वाले व्यक्ति पर कठोर कार्रवाई की जाएगी | पवन कुमार सिंह पुलिस उप निरीक्षक ने महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं के साथ कोई भी व्यक्ति हिंसा करता है या असम्मान पूर्वक पेश आता है तो आप तत्काल 112 को सूचित करके पुलिस की सहायता ले सकती है | इस मौके पर- अनिल कुमार कार्यवाहक चौकी इंचार्ज जरवल, डीएन यादव दीवान, अवधेश सिंह पुलिस आरक्षी के साथ साथ नीलम कुमारी वर्मा, अफरोज जहां, रुकैया बानो, वंदना शुक्ला, कंचन तिवारी, फूलमती मौर्या, श्यामा पांडेय, मुन्नी देवी, सुमन गौतम, तबासुम्म बानों, जनकलता दीक्षित, रीता कुमारी, निहारिका शुक्ला, गायत्री देवी सहित ग्रामीण महिलाएं रही मौजूद |
Post a Comment