मोदी सरकार के सफलतम आठ वर्ष पूर्ण कार्यक्रम की बनाई रूपरेखा
कार्य करते रहना चाहिए अपेक्षा पद लाभ की नही होनी चाहिए : नीरज सिंह
रिपोर्ट शास्त्र तिवारी
बहराइच।भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।कार्यकर्ताओं के दम खम से ही पार्टी सत्ता में काबिज है।कार्यकर्ता चलायमान, गतिमान रहे है इसलिए शीर्ष नेतृत्व द्वारा एक के बाद एक टास्क दिया जाता है।कार्य करते रहना चाहिए अपेक्षा पद लाभ की नही होनी चाहिए।कार्य करते रहने से समाज में आपका क्षेत्र बढ़ता है उक्त बातें चन्द्रिकापुरी स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नीरज सिंह ने कही।बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम करण टेकड़ीवाल ने कहा कि मोदी सरकार के सफलतम 8 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी नेतृत्व द्वारा 30 मई से 15 जून 2022 तक देश भर में बूथ स्तर तक 8 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम चलाए जाने की योजना है उसी के मद्देनजर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपने के लिए बैठक बुलाई गई है। बैठक में जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी,मंडल पदाधिकारी एवं बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मौजूद रहे जबकि बैठक में विशिष्ट अतिथि महसी विधायक सुरेश्वर सिंह एवं सदस्य विधान परिषद प्रज्ञा त्रिपाठी संयुक्त रूप से रही।जिला प्रभारी नीरज सिंह ने बताया कि पूरे कार्यक्रम के लिए जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह को जिला संयोजक व भाजयुमो जिलाध्यक्ष को सहसंयोजक बनाया गया है व अन्य कार्यक्रमों के अलग-अलग प्रभारी नामित किए गए है।जिला प्रभारी ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार भरते हुए कहा कि पार्टी जिस विचार भावना चरैवेति को आत्मसात करती है उसी के अंतर्गत हम सब सतत कार्यक्रम और संवाद के लिए बार-बार नए-नए अभियानों को लेकर आम जनता के बीच जाते हैं।उन्होंने आठ चरण के कार्यक्रमों एवं उनके प्रभारी एवं सह प्रभारियों को उनके कार्य एवं उनकी सफलता के मंत्र को समझाया।बैठक को महसी विधायक सुरेश्वर सिंह,एमएलसी प्रज्ञा त्रिपाठी व गौरव वर्मा ने भी संबोधित किया।बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष रणविजय सिंह ने किया।इस दौरान डॉ.जितेन्द्र त्रिपाठी, राघवेंद्र प्रताप सिंह,राहुल रॉय,जितेन्द्र प्रताप सिंह,जय प्रकाश शर्मा,सुवेद वर्मा,उमाशंकर तिवारी,सुनील श्रीवास्तव,रामनिवास जयसवाल,जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र मिश्रा,जिला सह मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव,तौसीफ़ अहमद,उर्मिला शुक्ला,पुष्पा चौधरी,उत्कर्ष श्रीवास्तव,अखिलेश यादव सहित मंडल अध्यक्ष, प्रभारी व जिला पदाधिकारी मौजूद रहे।
Post a Comment