दोपहिया वाहन चोर गिरोह के मास्टर माइंड सहित चार नफर शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किये गए
लखनऊ
थाना विकास नगर पुलिस टीम द्वारा दोपहिया वाहन चोर गिरोह के मास्टर माइंड सहित चार नफर शातिर वाहन चोर गिरफ्तार किये गए।
सयुंक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय नीलाब्जा चौधरी के निर्देशन में लखनऊ कमिश्नर डी.के.ठाकुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु चलाये जा रहे अभियान में पुलिस उपायुक्त उत्तरी डॉ0 एस.चिनप्पा एवं अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी प्राची सिंह के पर्यवेक्षण में सहायक पुलिस आयुक्त महानगर जया शांडिल्य व सहायक पुलिस आयुक्त अपराध पंकज श्रीवास्तव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विकास नगर तेज बहादुर सिंह के नेतृत्व में विकास नगर व0उ0नि0 मंगल सिंह, क्राइम ब्रांच की सयुक्त टीम व स्वाट टीम के उ0नि0 अमित साहू ने 14/05/2022 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण 1-मो0 रेहान पुत्र जियाउल हक़ उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी 2/281-D विराज खण्ड थाना विभूतिखण्ड लखनऊ, 2-अमन सिंह उर्फ़ के0 के0 पुत्र विजय सिंह उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी 2/356 बड़ा भरवारा विराजखण्ड थाना विभूतिखण्ड लखनऊ, 3- धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ़ टिंकू पुत्र सुनील कुमार सिंह उम्र लगभग 21वर्ष निवासी 139 बड़ा मरवारा विराजखण्ड थाना विभूतिखण्ड लखनऊ, 4- शिवा गुप्ता पुत्र अजय गुप्ता उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी 2/271 विराजखण्ड गोमतीनगर थाना विभूतिखण्ड लखनऊ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मुखबिर की सूचना दी गयी की अवैध असलहे व मोटर साईकिलों के साथ विकास नगर मिनी स्टेडियम GGIC के सामने खड़े हुए है। सूचना पर पहुँची पुलिस टीम ने मिनी स्टेडियम के पास जैसे ही मोटर साईकिल सवार लोगो की तरफ बढ़ी वैसे ही हड़बड़ाकर भागना चाहे चारो तरफ से पुलिस टीम ने घेरा बंदी कर सभी को धरदबोचा गया।
मो0 रेहान के पास से एक अदद नाजायज पिस्टल 32बोर मय मैगजीन व 5अदद जिन्दा कारतूस 32बोर और एक मोबाईल फोन ओप्पो कम्पनी व अपाचे मोटर साइकिल UP-70-DU-1540 ग्रे रंग व अमन सिंह के पास से मोटरसाइकिल UP-77-E-5329 व एक अदद देशी तमंचा 315 बोर 2अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ 3 अभियुक्त धीरेन्द्र प्रताप सिंह के पास से मोटर साइकिल अपाचे लालरंग UP-34- AC-6918 व शिवा गुप्ता जिसके पास से होण्डा स्टेनर मोटरसाइकिल बिना नम्बर प्लेट अभियुक्तगणों से गाड़ी के कागज मांगे गए तो उनके द्वारा पुलिस को बताया गया की हम लोगो ने अलग अलग स्थानों से चोरी करके नम्बर प्लेट बदल कर प्रयोग करते है। बरामदगी के आधार पर स्थानीय थाना पर मुकदमा अपराध संख्या 0090/2022 धारा 41/411/467/468/471 भादवि, मुकदमा अपराध संख्या 0091/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट मु0अ0सं0 0092/2022 धारा3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। इन चारो अपराधियों के आपराधिक इतिहास के बारे में अन्य थानों में जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने में अहम भूमिका रही विकास नगर व0उ0नि0 मंगल सिंह, उ0नि0 राजेश यादव, हे0का0 सत्य प्रकाश यादव, हे0का0 ऋषि तिवारी, का0 राघवेन्द्र सिंह, का0शिवम कुमार, का0आकाश यादव, *क्राइम ब्रांच पुलिस कमिश्नरेट टीम* उ0नि0 अमित साहू, हे0का0 वीर सिंह, हे0का0 सरताज अहमद, हे0का0 विजय कुमार, का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 अजय तेवतिया, का0बाल कुश यादव।
Post a Comment