Header Ads

.

आदिगुरु शंकराचार्य गुरुकुल में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है

आदिगुरु शंकराचार्य गुरुकुल में बेटियों को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा है

आदिगुरु शंकराचार्य गुरुकुल ट्रस्ट बिहार राज्य प्रमुख आशुतोष जी गुरुकुल शाखा में पढ़ने वाली बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अब विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। बेटियों को आत्मरक्षा के प्रशिक्षण दिया जा रहा है वही जब हमने बात की आदिगुरु शंकराचार्य गुरुकुल ट्रस्ट की संस्थापक एडवोकेट श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव जी से तो उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पढ़ने वाली बालिकाओं को राह चलते मनचले परेशान करते हैं। इस डर से तमाम बच्चियां पढ़ाई ही छोड़ देती हैं, आज के जमाने को देखते हुए यह बहुत जरूरी हो गया है कि हम अपने बच्चों को आत्म रक्षा करना सिखाएं। तकरीबन हर साल बहुत से बच्चे अपहरण का शिकार होते हैं जिनमें से कई बच्चे मार भी दिए जाते हैं। आजकल यह बहुत जरूरी हो गया है कि आप बच्चों को सावधान रहने के साथ-साथ उन्हें आत्म रक्षा के कुछ तरीके (Self Defense Tricks for Kids) भी समझाएं।    माता पिता हर वक्त तो अपने बच्चों के साथ नहीं रह सकते इसलिए उन्हें आत्मरक्षा की कुछ ट्रिक्स (Self Defense Tricks for Kids) सिखाना बहुत लाभदायक होता है। ज्यादातर माता-पिता यह सोचते हैं कि आत्मरक्षा का मतलब मारपीट करना होता है जबकि यह सही नहीं है। आत्मरक्षा का मतलब अपने आप को सुरक्षित करने से होता है। आत्मरक्षा का मतलब अपने चारों तरफ के वातावरण को पहचानना, अपनी अंतरात्मा की आवाज को सुनना, अपने ऊपर विश्वास करना और समस्या आने के पूर्व ही उसे पहचानना इत्यादि होता है। कई बार कुछ लोग जो आपके बच्चे को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं वह आपके बच्चों से भोले बनकर मदद मांगते हैं तो आपको अपने बच्चे को सतर्क रहना सिखाना चाहिए। उन्हें बताएं कि वे हर बात आपसे शेयर करें ताकि मदद के बहाने कोई उन्हें नुकसान ना पहुंचा सके। बच्चे बहुत भोले होते हैं और कोई भी उनको अपने झांसे में लेकर फंसा सकता हैं। इसलिये अपने बच्चे को आप अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने को ना कहें।  जब आपके बच्चे किसी ऐसी परिस्थिति में फंस जाते हैं तो उन्हें घबराने की बजाय बताएं कि जितना हो सके उतना तेज आवाज में चीखना शुरू कर दें ताकि गलत करने वाला संभल ना पाए और आसपास के लोग उसकी सहायता कर सकें। इसके लिए आप अपने बच्चे के बैग में एक सिटी भी रख सकती है जिसे जरूरत पड़ने पर वे उसे बजा सकते हैं।

No comments