Header Ads

.

UP इलेक्शन 2022: पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 12 विधायकों की उम्र में ‘घोटाला’, पांच साल में कोई नौ तो कोई तीन साल ही बढ़ा

UP इलेक्शन 2022: पहले चरण में चुनाव लड़ रहे 12 विधायकों की उम्र में ‘घोटाला’, पांच साल में कोई नौ तो कोई तीन साल ही बढ़ा

उत्तर प्रदेश चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर आज मतदान हो रहा है। इनमें से 40 सीटों पर मौजूदा विधायक फिर से मैदान में हैं। इन 40 विधायकों में से 12 ऐसे हैं जिनकी उम्र पिछले पांच साल में या तो ज्यादा बढ़ गई या जरूरत से कम रह गई। एक विधायक तो ऐसे हैं जिनकी उम्र पांच साल में नौ साल बढ़ी है। यहां तक की गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उम्र में भी पांच साल में सात साल इजाफा हुआ है। आइये जानते हैं इन 12 विधायकों और उनके उम्र में हुए इजाफे के बारे में… थाना भवन से भाजपा उम्मीदवार और गन्ना मंत्री सुरेश राणा की उम्र पिछले पांच साल में सात साल बढ़ी है। 2017 में दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 44 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उनकी उम्र 51 साल हो गई है। पुरकाजी सुरक्षित सीट से भाजपा उम्मीदवार और मौजूदा विधायक प्रमोद उटवाल की उम्र भी पांच साल में आठ साल बढ़ी है। 2017 में उन्होंने अपनी उम्र 49 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 57 साल बताई है। जेवर से रालोद उम्मीदवार अवतार सिंह भड़ाना की उम्र पांच साल में केवल चार साल बढ़ी है। 2017 में भड़ाना भाजपा के टिकट पर मीरापुर सीट से जीते थे। तब उन्होंने अपनी उम्र 60 साल बताई थी। इस बार के हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 64 साल बताई है। छपरौली से भाजपा उम्मीदवार सहेंद्र सिंह रमाला की उम्र पांच साल में केवल तीन साल बढ़ी है। 2017 में रमाला रालोद के टिकट पर जीते थे। उस वक्त दिए हलफनामे में उन्होंने अपनी उम्र 53 साल बताई थी। अबकी बार रमाला ने जो हलफनामा दाखिल किया है उसमें उन्होंने अपनी उम्र 56 साल बताई है।

No comments