Live: आगरा में पहले दो घंटे 8.1 फीसद मतदान, मथुरा में 8.36 फीसद पड़े वोट, कोहरे के कारण धीमी शुरुआत
मथुरा जिले में 9 बजे तक 8.36 प्रतिशत मतदान हुआ है। छाता विधानसभा 9.25 प्रतिशत मांट विसभा 9.25 गोवर्धन विसभा 9.6 मथुरा विसभा 6.5 बलदेव विसभा 7.2 09:26 AM, 10-Feb-2022 आगरा जिले में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे नौ बजे तक जिले में 8.1 फीसद मतदान हुआ है। सुबह खराब मौसम, कोहरा व बारिश से ठंड के कारण देर से मतदाता घरों से मतदान के लिए निकले हैं। एत्मादपुर विधानसभा 86 में 9 बजे तक 9 प्रतिशत मतदान हुआ है। 09:08 AM, 10-Feb-2022 गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव जतीपुरा में मतदान से पहले रात को बसपा, भाजपा समर्थक आपस भिड़ गए। बताया जा रहा है कि रुपये और शराब वितरण को लेकर विवाद हुआ। इसका वीडियो वायरल हुआ है। 09:04 AM, 10-Feb-2022 कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चौधरी, आप प्रत्याशी चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया - फोटो : अमर उजाला मथुरा के गोवर्धन से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चौधरी ने मतदान किया है। वहीं मांट विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया ने वोट डाला। 08:52 AM, 10-Feb-2022 पुरुषोत्तम खंडेलवार, बेबीरानी मौर्य, नितिन वर्मा - फोटो : अमर उजाला आगरा में चुनाव मैदान उतरे प्रत्याशी भी सबसे पहले मतदान करने पहुंचे। आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और ग्रामीण से प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य ने मतदान किया है। उधर, बाह में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने वोट डाला है। 08:48 AM, 10-Feb-2022 गोवर्धन की परिक्रमा करते बसपा प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला गोवर्धन विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने अपने समर्थकों के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई।
Post a Comment