भारतीय जनता पार्टी चल रहे चुनाव को पर्व की तरह देख रहे है---डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी
अंबेडकर नगर
भारतीय जनता पार्टी चल रहे चुनाव को पर्व की तरह देख रहे है---डॉक्टर मिथिलेश त्रिपाठी
अम्बेडकर नगर भारतीय जनता पार्टी चल रहे चुनाव को पर्व की तरह देख रही है।भाजपा ने चुनाव को चुनौती के रूप में स्वीकार करते हुए मोर्चों के पदाधिकारियों को अपनी तरफ से योजना रचना के अनुसार पांचों विधान सभा क्षेत्रों में सम्पर्क के लिए लगा दिया है।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ मिथिलेश त्रिपाठी ने संगठन की योजना रचना के अनुसार पिछड़ा वर्ग मोर्चा,महिलामोर्चा,अनुसूचित मोर्चा और किसान मोर्चा की विभिन्न वर्गों के नेताओं को अपनी अपनी जातियों और समूहों में जाकर उनको भाजपा के पक्ष में लाने का निर्देश दिया है।भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री रमेश यादव को सम्पर्क अभियान का जिला संयोजक बना कर अभियान को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।अभियान की रिपोर्टिंग संगठन को उनके द्वारा प्रतिदिन की जा रही है।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार कटेहरी विधान सभा क्षेत्र में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह और शारदा पाण्डेय,पिछड़ा मोर्चा से राम सूरत वर्मा,अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ विनोद कुमार,किसान मोर्चा से अशर्फी लाल,विधान सभा क्षेत्र टांडा में महिला मोर्चा से रेखा तिवारी,पिछड़ा मोर्चा से नारद विश्वकर्मा,अनुसूचित मोर्चा से रेनू गौतम और अजय पासवान,किसान मोर्चा से दिनेश मौर्य और राजेंद्र वर्मा,विधान सभा अकबरपुर में पिछड़ा वर्ग मोर्चा से राम सजीवन राजभर,अनुसूचित मोर्चा से विशाल चंद और आकाश कुमार,किसान मोर्चा से हितेंद्र कुमार सिंह,जलालपुर विधान सभा में पिछड़ा मोर्चा से राम अजोर निषाद,महिला मोर्चा से छाया पाठक और मीना देवी,अनुसूचित मोर्चा से रवींद्र भारती,रणंजय सिंह,विधान सभा आलापुर में पिछड़ा मोर्चा से राम चेत गोस्वामी,महिला मोर्चा से माला उपाध्याय,अनुसूचित मोर्चा से राजित राम,किसान मोर्चा से अमित गिरी सम्पर्क अभियान चला कर संगठन के निर्देशानुसार कार्य कर रहे हैं।
Post a Comment