बीकापुर से -बसपा पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है।
बीकापुर से -बसपा पार्टी पिछड़ती नजर आ रही है।
सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा मुख्य मुकाबला
अयोध्या।बीकापुर जैसे जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनैतिक दलों की गतिविधियां भी बढ़ने लगी हैं। हालांकि सपा द्वारा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र से अभी तक प्रत्याशी घोषित न करने से भी सपा कार्यकर्ताओं में ऊहापोह की स्थिति है। हालांकि माना जा रहा है कि यहां से फिरोज खान गब्बर को मैदान में उतार सकती है। उधर, विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला सपा और भाजपा के बीच माना जा रहा है। यहाँ के लोग जहाँ कांग्रेस को मुकाबले से बाहर मान रहे हैं वहीं बसपा को भी मुख्य मुकाबले से बाहर ही मानकर चल रहे हैं। हालांकि, बसपा प्रत्याशी सुनील पाठक ने चुनाव प्रचार जरूर शुरू कर दिया है पर पार्टी के कैडर वोट भी अभी तक खुलकर उनके साथ नहीं जुड़ रहे हैं। बसपा के अपने वोट बैंक और ब्राह्मण मतदाताओं के सहारे चुनावी वैतरणी पार करने का ख्वाब पाले बसपा प्रत्याशी के सामने सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि अभी तक उनके पक्ष में माहौल बनता नहीं दिख रहा है। उधर, कांग्रेस प्रत्याशी अखिलेश यादव चुनाव प्रचार में अभी शायद नामांकन का इंतजार कर रहे हैं।
Post a Comment