Header Ads

.

जन्मदिन के दिन किशोरी की चाकू मारकर हत्या

*जन्मदिन के दिन किशोरी की चाकू मारकर हत्या*

*केक खिलाने के लिए घर से बाहर निकली थी, सरसों के खेत में खून से लतपथ मिला शव*
 
बस्ती / वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी 17 साल की एक किशोरी की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। उसका शव गौरा ग्राम सभा के बगिया टोला से सटे एक सरसों के खेत में खून से लतपथ मिला है। किशोरी का एक जनवरी को जन्मदिन था। वो रात में किसी परिचित को जन्मदिन का केक खिलाने के बहाने घर से बाहर आई थी। उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल पाया था। रविवार को गांव के ही एक खेत में उसका शव पाया गया।

*केक खिलाने गई थी बाहर*

गौरा बड़का पुरवा निवासी राम वृक्ष प्रजापति की बेटी प्रीती (17) गनेशपुर के हंसराज लाल इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार एक जनवरी को उसका जन्मदिन था। पूरे परिवार ने मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। वो रात में गांव के ही किसी परिचित को केक खिलाने की बात कहकर घर से निकली। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया।

*शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया*

रविवार को उसका शव गौरा ग्राम पंचायत के बगिया टोला से सटे सरसों के खेत में पड़ा मिला। उधर से गुजर रहे ग्रामीणों की निगाह खून से लतपथ किशोरी पर पड़ी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर जांच पड़ताल की। शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की।

*जल्द होगी आरोपी की गिरफ्तारी*

एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि उसके शरीर पर चाकू से वार के निशान मिले हैं। हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। युवती की हत्या किसने और क्यों कि ये पता नहीं चल पाया है। पुलिस हर पहलू को केन्द्र में रखकर छानबीन कर रही है। शीघ्र ही इस हत्या का खुलासा कर मामले में जो भी आरोपी है, उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

No comments