Header Ads

.

जिला संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनता की आवाज। जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश।छत्तीसगढ़ से पर्यवेक्षक बन कर आयी सीमा पाण्डेय ने बरियावन में कांग्रेसजनों के साथ बैठक किया।

छत्तीसगढ़ से पर्यवेक्षक बन कर आयी सीमा पाण्डेय ने बरियावन में कांग्रेसजनों के साथ बैठक किया।
अम्बेडकरनगर,"लड़की हूँ लड सकती हूँ" से लडकियां और महिलाएं महिला सशक्तिकरण के लिए तेजी से कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही है उक्त बाते अकबरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी प्रियंका जायसवाल ने कही। उन्होंने कहा हमे क्षेत्र में महिलाओं का समर्थन मिल रहा है। अकबरपुर विधानसभा चुनाव को धार देने के छत्तीसगढ़ से पर्यवेक्षक बन कर आयी सीमा पाण्डेय ने बरियावन में कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर कांग्रेस जनों को सम्बोधित करते हुए बोली प्रियंका जायसवाल को अकबरपुर विधानसभा का प्रत्याशी बनाया गया है अब हम सभी कांग्रेसजनों को खुद को प्रत्याशी मानकर प्रचार अभियान में भाग ले और सभी कांग्रेसजन प्रत्येक ग्राम पंचायत के हर एक घर तक पहुंचकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिज्ञा पत्र सौपते हुए कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें l
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिवअमितजायसवाल,सोशल मीडिया प्रदेश समन्वयक उषा राठौर, माया मिश्र, और सावित्री सोनी ने कहा सभी कांग्रेस जन विजय को एकमात्र लक्ष्य मानते हुए चुनाव अभियान से जुड़ जाये और कोविड गाइडलाइंस का पालन करते हुए प्रचार प्रसार मे लग जाये मजबूत इरादे से कार्य करने से विजय की अवश्य ही प्राप्ति होगी।बैठक में आदित्य नारायण तिवारी "बंटी", अमित चौधरी राजेश यादव, राजकुमार तेली, सैयद रजा, शेरू यादव, शशिकांत वर्मा, दिनेश यादव, राजेश यादव, चिंटू राजभर, अनूप साहू, आलमगीर, मोबीन, कप्तान सिंह, विकास दूबे समेत दर्जनों कांग्रेसजन ने भाग लिया।

No comments