Header Ads

.

जिला संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनता की आवाज। अम्बेडकरनगर-आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के कवही अंजनपुर गांव निवासिनी सत्यम वदा पासवान को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।



आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के कवही अंजनपुर गांव निवासिनी सत्यम वदा पासवान को कांग्रेस प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर।

आपको बताते चलें कि महिला सशक्तिकरण और "लड़की हूँ लड सकती हूँ" के अन्तर्गत  कांग्रेस पार्टी ने 279 आलापुर विधानसभा से कवहींअंजनपुर निवासी टी एन डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रधान रजनीश पासवान की पत्नी सत्यमवदा पासवान को प्रत्याशी बनाया है। सत्यमवदा पासवान ने बताया इनके पति राष्ट्रीय छात्र संगठन के झारखंड के प्रभारी रह चुके हैं। इनके पति और देवर पूर्व प्रधान रहे हैं इनके पति मौजूदा समय में अध्यापक हैं।जिले के कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू", पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और घोषित उम्मीदवार सत्यमवदा को बधाई दी।    अंबेडकरनगर आलापुर सुरक्षित विधानसभा के कवही अंजन पुर गांव निवासिनी पूर्व कांग्रेस नेता रजनीश पासवान की धर्मपत्नी सत्यम वदा पासवान को कांग्रेस पार्टी द्वारा आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।  कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष मेराजुद्दीन किछौछवी, राम कुमार पाल, वरिष्ठ नेता डॉ विजय शंकर तिवारी, सुनील मिश्रा, अमित जायसवाल,प्रियंका जायसवाल, राम नरेश पाल, अजय पासवान,अशोक सत्यार्थी, राजीव गुप्ता, एडवोकेट विनय कुमार, सुरेंद्र यादव इरशाद अली निशा देवी दिवाकर पांडे जगदीश दुबे, राधेश्याम चौहान समेत कई अन्य लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है ।

 

No comments