Header Ads

.

जिला संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनता की आवाज। जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश। अम्बेडकरनगर- टांडा, जलालपुर और आलापुर में कांग्रेस पार्टी ने किया विधानसभा प्रत्याशीयों की घोषणा।

अम्बेडकरनगर- टांडा, जलालपुर और आलापुर में कांग्रेस पार्टी ने किया विधानसभा प्रत्याशीयों की घोषणा।
अम्बेडकरनगर, कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी करते हुए 89 प्रत्याशियों की सूची जारीकीजिसमेंअम्बेडकरनगर के तीन प्रत्याशियों को घोषित किया गया जबकि अकबरपुर विधानसभा पर प्रत्याशी पहले से घोषित है। कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं पर भरोसा जताते हुए किछौछा निवासी जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सै मेराजुद्दीन किछौछवी को 278 टांडा विधानसभा का प्रत्याशी घोषित किया है।वे युवा कांग्रेस के भी जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।यही नही महिला सशक्तिकरण और "लड़की हूँ लड सकती हूँ" के अन्तर्गत कांग्रेस पदाधिकारी की पत्नी 280 विधानसभा जलालपुर से सैदही निवासी स्व ठाकुरदीन पाठक की पौत्रबधू डॉ रवीन्द्र नाथ पाठक "फैजाबादी" की पुत्रवधू जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक पाठक की पत्नी डॉ रागिनी पाठक को प्रत्याशी बनाया है।
वही 279 आलापुर विधानसभा से कबरहीअंजनपुर निवासी टी एन डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व प्रधान रजनीश पासवान की पत्नी सत्यमवदा पासवान को प्रत्याशी बनाया है। सत्यमवदा पासवान ने बताया इनके पति राष्ट्रीय छात्र संगठन के झारखंड के प्रभारी रह चुके हैं इनके पति और देवर पूर्व प्रधान रहे हैं इनके पति मौजूदा समय में अध्यापक हैं।जिले के कांग्रेसजनों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू", पूर्व अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री और नेता विधानमंडल दल आराधना मिश्रा को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया और सभी घोषित उम्मीदवारों को बधाई दी।बधाई देने वालों में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र", उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित जायसवाल, मो अनीश खान, पूर्व जिलाध्यक्ष अजय सिंह "कप्तान", जिला उपाध्यक्ष गुलाम रसूल "छोटू", सुखीलाल वर्मा, जिला महासचिव अफरोज आलम वेग, जिला सचिव शीतला प्रसाद श्रीवास्तव "सोनू, कुलदीप उपाध्याय, रामकृपाल धावक, सुरेंद्र यादव, राजकुमार अग्रहरि, बैजनाथ आजाद         रामकुमार पाल, मीडिया प्रभारी डॉ विजय शंकर तिवारी, जिला प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र "बब्लू", सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी,  आदि समेत समस्त कांग्रेसजन है।

No comments