Header Ads

.

बटन दबाकर डी0वी0टी0 के माघ्यम से प्रदेश के वृद्धावस्था पेंशन

अंबेडकर नगर

*बटन दबाकर डी0वी0टी0 के माघ्यम से प्रदेश के वृद्धावस्था पेंशन*
अंबेडकर नगर  मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा 05 कालीदास मार्ग लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित समारोह में प्रातः 11ः00 बजे बटन दबाकर डी0वी0टी0 के माघ्यम से प्रदेश के वृद्धावस्था पेंशन, निराश्रित महिला पेंशन, एवं दिव्यांग पेंशन के 98.284 लाख लाभार्थियों की पेंशन की धनराशि रू0 2955.36 करोड़ पी0एफ0एम0एस0 के माध्यम से बढ़ी हुई दर रू0 1000/- प्रतिमाह के दर से तीन माह (जनवरी, फरवरी, मार्च 2022) की रू0 3000/- उनके बैंक खाते में  अन्तरित की गयी।
इस अवसर पर जनपद अम्बेडकरनगर  में वृद्धावस्था पेंशन के 130774 लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 3923.22 लाख, निराश्रित महिला पेंशन के 33943 लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 1018.29 लाख एवं दिव्यांग पेंशन के 15316 लाभार्थियों को धनराशि रू0 462.30 लाख, इस प्रकार जनपद अम्बेडकरनगर के कुल 180033 पेंशनरो को धनराशि रू0 5403.81 लाख, उनके बैंक खातों में स्थान्तरित की गयी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केन्द्र (एन0आई0सी0) अम्बेडकरनगर में श्रीमती संगीता तिवारी, सदस्य राज्य महिला आयोग, उ0प्र0, मुख्य विकास अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी,  जिला प्रोबेशन अधिकारी उपस्थित रहे, तथा श्रीमती संगीता तिवारी, सदस्य राज्य महिला आयोग, उ0प्र0, तथा मुख्य विकास अधिकारी, महोदय द्वारा 15 पेंशनरो को प्रतीकात्मक रूप से  रू0 3000/- पेंशन धनराशि का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया।

No comments