Wave of SP in Uttar Pradesh - BJP to Banegi Qhr,
*सपाई यूथ बूथ स्थर पर क्रांति दीप के माध्यम से 2022 का रण जीतने को रहें तय्यार* ( डॉ रामकरन निर्मल )
उत्तर प्रदेश मे सपा की लहर-भाजपा के लिए बनेगी क़हर
समाजवादी पार्टी ज़िला कार्यालय जार्जटाउन मे सपा के चारों यूथ फ्रन्टल संगठनो की विधान सभा व ब्लाक स्तर के पदाधिकारीयों की बैठक मे लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल ने प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ के साथ क्रांति दीप के माध्यम से चुनाव की रणनीति पर काम करने को निर्देशित किया।श्री निर्मल ने कहा इस वक्त सपा की लहर है जो भाजपा के लिए कहर बन कर आई है अब तो भाजपा का जाना तय है।युवाओं से कहा इस लहर को वोट मे तबदील करने की ज़िम्मेदारी चारों फ्रन्टल संगठनो की है।प्रत्येक बूथ पर मिलजुल कर माहौल को सपा के पक्ष मे वोट की चोट से किसान व युवा विरोधी सरकार को आप ही सबक़ सिखाएंगे।कहा इस सरकार मे युवाओं को रोज़गार के लिए सड़कों पर उतरना पड़ा लेकिन तानाशाह सरकार ने युवाओं को रोज़गार तो नहीं दिया बल्कि उनके उपर लाठीयाँ ज़रुर बरसवाई।युवा पाँच वर्ष से रोज़गार के लिए आस लगाए रहे तो उनहे पकौड़े बेचने की सलाह हमारे देश के प्रधानमंत्री ने दे डाली।अब समय आ गया है युवा ही इस तानाशाही सरकार का अन्त करेंगे।सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्देश पर चारो यूथ फ्रन्टल संगठनो की समिक्षा बैठक मे प्रयागराज पहोँचे लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामकरन निर्मल का लोहिया वाहिनी के ज़िलाध्यक्ष नवीन यादव ,नगर अध्यक्ष राजेश शर्मा ,युवजन सभा के ज़िलाध्यक्ष हर्षित पाण्डेय ,लोहिया वाहिनी ज़िला महासचिव आकिब जावेद खान ,छात्र सभा के ज़िलाध्यक्ष अखिलेश गुप्ता गुड्डू ,छात्र सभा के नगर अध्यक्ष सौरभ यादव रामा ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के ज़िलाध्यक्ष सैफ फरीदी ,युवजन सभा नगर अध्यक्ष संदीप सिंह सत्या ,लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव रत्नेश यादव , प्रदेश सचिव आशुतोष तिवारी ,प्रदेश सचिव सुरेश ,युवजन सभा के राष्ट्रीय सचिव ऋषभ यादव ,प्रदेश सचिव लोहिया वाहिनी विजय भारतीय ,राजा यादव ,संजय सोनकर आदि ने नगर आगमन पर फूल माला पहना कर स्वागत किया।बैठक की अध्यक्षता नवीन यादव ने व संचालन राजेश शर्मा ने किया।बैठक में युवराज यादव ,दिनेश यादव ,संजय पटेल ,आशीष कनौजिया ,आकाश यादव ,मनोज निगम समेत अन्य सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे
प्रयागराज
Post a Comment