Header Ads

.

The two-day programme of Union Minister of State for Agriculture Shobha Karandlaje,


अंबेडकर नगर
*केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे का दो दिवसीय कार्यक्रम*
अम्बेडकर नगर- भारतीय जानता पार्टी की सह प्रदेश प्रभारी और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री शोभा करांदलाजे अपने दो दिवसीय दौर के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विधान सभा आलापुर और कटेहरी में मण्डल अध्यक्ष/मण्डल प्रभारी,मण्डल महामंत्री,शक्ति केंद्र संयोजक/प्रभारी,मोर्चों के मण्डल अध्यक्ष की बैठक में विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए चुनावी गतिविधियों की कार्यशैली से कार्यकर्ताओं को परिचित कराया।चुनाव की दृष्टि से   अधूरे महत्वपूर्ण बिंदुओं को जिम्मेदार पदाधिकारियों से शीघ्र पूर्ण करने का आवाहन किया।
 केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री  शोभा करान्दलाजे ने गुरुवार को आलापुर विधानसभा क्षेत्र के नरियांव स्थित पटेल मैरेज हॉल और कटेहरी विधान सभा क्षेत्र के पूजा मैरेज हाल में भाजपा के रामनगर,गोविंद साहब,जहांगीरगंज एवं राजेसुल्तानपुर,कटेहरी,केदारनगर,भीटी,खजुरी के मण्डलों की सांगठनिक कार्यों की समीक्षा किया।सुश्री शोभा करांदलाजे ने मण्डल अध्यक्षों से शीघ्र ही संगठन को चुस्त-दुरुस्त एवं क्रियाशील बनाये जाने का निर्देश दिया।सुश्री शोभा करान्दलाजे ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं।जिनके कठिन परिश्रम के बल पर चुनावी राह आसान हो जाती है।उन्होंने केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन - जन तक पहुंचाने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश और प्रदेश के विकास में अहम भूमिका निभाने वाले किसान भाइयों के समृध्दि और खुशहाली के लिए किसान सम्मान निधि,प्रधान मंत्री फसल बीमा,प्रधान मंत्री मान धन योजना किसान हित में लागू कर किसान भाइयों को आत्म निर्भर बनाने का काम किया है।उन्होंने कहा कि मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चल रही प्रदेश की भाजपा सरकार में उत्तरप्रदेशगन्ना,चीनी,तिलहन,गेहूं,आलू,हरी मटर,आम,आंवला,दुग्ध उत्पादन में भारत में प्रथम स्थान पर है। उत्तर प्रदेश ने 39करोड़ 42 लाख पौधारोपण कर प्रदेश देश प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
 प्रदेश सह प्रभारी शोभा करांदलाजे का विधायक अनीता कमल,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जयराम विमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,भारती सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,डाक्टर सन्तोष सिंह ने स्वागत किया।बैठक का शुभारम्भ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करांदलाजे द्वारा किया गया।बैठक में शामिल अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार ने मंडलों के अध्यक्ष सहित जिम्मेदार पदाधिकारियों से कार्यों और अभियानों सहित कार्यक्रमों का वृत्त लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों विधान सभा बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,जिला महामंत्री अमरेन्द्र कान्त सिंह,सुरेश कन्नौजिया,देव पटेल,विधान सभा प्रभारी शक्ति सिंह,जिला मंत्री संजय सिंह, विनय पाण्डेय,जिला पंचायत सदस्य श्रीकान्त कन्नौजिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष गण अभिषेक निषाद,भगवान पाण्डेय,महेन्द्र वर्मा,ज्ञानेन्द्र सिंह,आनन्द श्रीवास्तव,दिलीप तिवारी,अमरजीत मौर्य,सुभाष वर्मा,कुलदीप सिंह,सुधांशु त्रिपाठी,अभिमन्यु अग्रहरि,आनन्द जायसवाल,कृष्ण भगवान मिश्र,अरविन्द उपाध्याय,प्रकाश चन्द्र शुक्ल,अम्बिका जायसवाल,राजेश चौहान,उपमा पाण्डेय,डॉ० कैलाश सिंह,डॉ० योगेंद्र मिश्रा,अभिषेक त्रिपाठी, अरविन्द उपाध्याय,अंकित मंडेला उपस्थित रहे।

No comments