Mahatma govindsahab fair ka aaj hua dukhi aagaj,
*महात्मा गोविंदसाहब मेले का आज हुआ विधिवत आगाज*
आलापुर अम्बेडकर नगर - माह भर तक चलने वाले पूर्वांचल के ऐतिहासिक महात्मा गोविंदसाहब मेले का गोविंद दशमी के तीन दिन पूर्व आज विधिवत शुभारम्भ हो गया | आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल टाण्डा विधायक संजू देवी भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० मिथिलेश त्रिपाठी जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर उर्फ साधू वर्मा ने सभी जिला पंचायत सदस्यों पार्टी पदाधिकारियों एवं मुख्य विकास अधिकारी उप जिलाधिकारी समेत सभी स्थानीय अधिकारियों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य वाकायदा संयुक्त रूप से मेले के मुख्य द्वार पर फीता काटकर विधिवत मेले का शुभारम्भ कर दिया | शुभारम्भ के पूर्व सभी मौजूद विशिष्ट जनों ने शहीद रामनाथ की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें नमन कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया | तत्पश्चात सभी लोगों ने जाकर महात्मा गोविंदसाहब की समाधि पर मत्था टेक कर उनका आशीर्वाद लिया तथा मेले के सकुशल सम्पन्न होने की प्रार्थना किया | तत्पश्चात आयोजित समारोह में वक्ताओं ने महात्मा गोविंदसाहब के जीवन वृतान्त पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गोविंदसाहब जब जाति-पाति की संकीर्ण दीवार बहुत ऊंची होती जा रही थी उस समय अहिरौली गोविंदसाहब में आपसी प्रेम भाईचारे एकता एवं सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया यही वह कारण है कि महात्मा गोविंदसाहब के प्रति लोगों में अगाध आस्था है और उनकी तपोस्थली पर प्रति वर्ष मेले का आयोजन होता है | पूर्वांचल के विभिन्न जिलों से आने वाले श्रद्धालु गोविंद सरोवर में स्नान कर महात्मा की समाधि पर खिचड़ी चढ़ाकर आशीर्वाद लेते हैं | सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं | जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा ने जिला पंचायत के अधिकारियों के साथ मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथि एवं मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा समेत सभी जिला पंचायत सदस्यों पार्टी पदाधिकारियों मीडिया कर्मियों मेला समिति अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह 'पप्पू' सहित कई अन्य विशिष्ट जनों को पुष्प गुच्छ अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया | उक्त मौके पर जिला पंचायत सदस्य गण अश्विनी यादव प्रीती भाष्कर पुन्दरी गौतम डॉ० प्रतिमा यादव धर्मेन्द्र यादव मोहम्मद मक्की श्रीकान्त कन्नौजिया पुनीत गौतम के अलावा भाजपा मण्डल अध्यक्ष गण अभिषेक निषाद भगवान पाण्डेय महेन्द्र वर्मा ज्ञानेन्द्र सिंह सुनील गुप्ता जिलामंत्री चन्द्रिका प्रसाद मेला समिति अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह पप्पू पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल सुनील यादव एडवोकेट मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी मुकर्रम खान विजय गुप्ता राजितराम मौर्या अश्विनी तिवारी ओमप्रकाश तिवारी के अलावा उपजिलाधिकारी आलापुर मोहन लाल गुप्ता तहसीलदार बृजेश वर्मा ए०डी०ओ० पंचायत बृजेश वर्मा राज्यवर्धन पाण्डेय एडवोकेट खजला व्यापारी संघ अध्यक्ष सुभाष चन्द्र मेला कोतवाली प्रभारी चन्द्रभान यादव जिला पंचायत अपर मुख्य अधिकारी दिनेश कांत दूबे अवर अभियंता अखिलेश यादव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र वासी एवं दुकानदार रहे मौजूद | फैजाबाद से आये जिला पंचायत सदस्य ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिए लोगों को किया मंत्रमुग्ध | अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा और मेला समिति अध्यक्ष भौमेन्द्र सिंह पप्पू तथा ग्राम प्रधान वेद प्रकाश ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया धन्यवाद ज्ञापित |
Post a Comment