Header Ads

.

आनलाइन टोकन करें जनरेट, सुगम होगी तौल

मनोज कुमार उपाध्याय न्यूज़ 24 इंडिया ब्यूरो चीफ 

अंबेडकर नगर
*आनलाइन टोकन करें जनरेट, सुगम होगी तौल*

अंबेडकरनगर: इन दिनों न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचना किसानों की सबसे बड़ी समस्या है। बार-बार नियम-कायदे बदले जाने से वे दिग्भ्रमित हैं। खेत-खलिहान में काम करने वाले अपेक्षाकृत कम पढ़-लिखे किसानों के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन और टोकन जनरेट करना उनकी गले की हड्डी सरीखा साबित हो रहा है। इस हाड़कंपाऊ ठंड में सुबह-शाम क्रय केंद्रों और अधिकारियों-कर्मचारियों की चौखट नापने के बाद भी धान नहीं बिक पाने पर उनमें बेचैनी साफ नजर जा रही है। बुधवार को मीडिया के प्रश्न पहर में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक प्रवीण कुमार आए तो किसानों ने धान खरीद से जुड़े सवालों की झड़ी लगा दी। सहायक निबंधक ने किसानों को उनका एक-एक दाना खरीदने के प्रति आश्वस्त करने की कोशिश की और बताया कि व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के लिए आनलाइन रजिस्ट्रेशन और टोकन जनरेट करने की व्यवस्था की गई है। इससे परेशान न हों, बल्कि जनसेवा केंद्रों या घर में किसी पढ़े लिखे सदस्य की मदद लेकर इसका लाभ उठाएं। करीब एक घंटे तक फोन पर उन्होंने किसानों के सवालों का जवाब दिया। प्रस्तुत हैं, बातचीत के प्रमुख अंश..डेढ़ माह से महरुआ गोला क्रय केंद्र पर नंबर लगाया हूं, लेकिन अभी तक धान की तौल नहीं हो सकी। इसके लिए क्या करें।राम मुंदर निषाद, मथानी।30 दिसंबर से धान क्रय करने के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। अब विभाग के पोर्टल पर जाकर आनलाइन टोकन प्राप्त करें। यह टोकन दो दिन के लिए वैध रहेगा। इस बीच किसान अपना धान आसानी से बेच सकेगा।खरीद से पहले सत्यापन के लिए किसानों को दौड़ाया जाता है। काफी भागदौड़ के बाद भी सत्यापन नहीं हो पाता है। ज्ञानचंद्र वर्मा, कोड़रा, बसखारी।100 क्विंटल धान बेचने के लिए कोई भी सत्यापन की जरूरत नहीं होती है, लेकिन खरीद के लिए सभी किसानों का सत्यापन किया जाता है। इसमें समस्या आ रही है तो एसडीएम कार्यालय से संपर्क कर निदान पा सकते हैं।
10 दिसंबर को यूपीएसएस के क्रय केंद्र पर धान बेचा था, लेकिन भुगतान अभी तक नहीं हो सका। भुगतान पाने के लिए क्या करना होगा।

No comments