Header Ads

.

The Bharatiya Janata Party is so serious about the upcoming assembly elections

अंबेडकर नगर ÷

भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कितना गम्भीर है 

उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उत्तर प्रदेश में 19 दिसंबर से शुरू होने वाले 6 जन विश्वास यात्राओं में से एक यात्रा अंबेडकर नगर जनपद से शुरू कर रही है।जिसको भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा जी विशाल जनसभा को सम्बोधित करने के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
        उपरोक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री/जनपद प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने जिला कार्यालय अटल भवन में दिन भर चले विभिन्न स्तर के पदाधिकारी और मोर्चा के पदाधिकारियों की यात्रा सम्बन्धी तैयारी बैठक में कही।
         उन्होंने भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी,यात्रा संयोजक रफत एजाज़ सह संयोजक दीपक तिवारी और जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के साथ सम्पन्न पत्रकार वार्ता में कहा कि विधान सभा चुनाव के विभिन्न वर्षों में विपक्षी दलों द्वारा गुंडा और माफियागीरी को समाप्त करने वाला वादा किया।परंतु माफियागीरी को समाप्त करना तो दूर प्रदेश के गुंडों को संरक्षण दे कर जनता का जीना दुस्वार कर दिया।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जब से मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में बनी तब से गुंडा या तो प्रदेश छोड़ कर चले गए या तो ऊपर चले गए या जेल में डाल दिए गए हैं।आज प्रदेश में जनता अपने आप को बहुत सुरक्षित महसूस कर रही है।प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने भ्रष्ट्राचार को समाप्त कर सुशाशन का राज कायम किया है।
        बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों को मुफ्त आवास,शौचालय,बिजली कनेक्शन, गैस कनेक्शन,किसानों को किसान सम्मान निधि सहित अन्यान्य प्रकार के जनहित के कार्यों को पूरा किया।जिसका परिणाम है कि जनता का विश्वास भाजपा के ऊपर जम गया है। उन्होंने पूरे विश्वास से कहा कि प्रदेश में पुनः प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा किए गए जनहित और विकास की कार्यों के बल पर जनता पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनायेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के जनहित के विभिन्न कार्यों के बल पर जनपद की सभी विधान सभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।
       विभिन्न चरणों में सम्पन्न हुई बैठक में प्रमुख रूप से महिला आयोग सदस्य संगीता तिवारी,पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा,राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,रमाशंकर सिंह,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जय राम विमल,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,विधान सभा प्रभारी शक्ति सिंह,राम निहाल निषाद,ओम प्रकाश सिंह,गोकरन द्विवेदी,बासुदेव मौर्य,मनोज मिश्र,रमेश गुप्ता,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,अमरेंद्र कांत सिंह,बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,रिंकल सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,आकाश वर्मा,जावेद मलिक,विस्तारक दीपक तिवारी,डाक्टर रजनीश सिंह,चंद्रिका प्रसाद,संजय सिंह, विनय पाण्डेय,शास्वत मिश्र,मनीष मिश्र,अभिषेक कन्नौजिया,अमर नाथ सिंह,रमेश यादव सहित सभी मण्डल अध्यक्ष,प्रभारी उपस्थित रहे।

No comments