BJP involved in repairing the nail - thorn of the pre-election organisation,
*उत्तर प्रदेश में भाजपा की चुनाव सह - प्रभारी सुश्री शोभा करान्दलाजे ने आलापुर में की संगठन की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र*
*समीक्षा बैठक में कई मण्डल महामंत्री शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारी रहे नदारद*
*नरियांव के पटेल मैरेज हॉल में हुई भाजपा के 04 मण्डलों के संगठन की समीक्षा*
आलापुर अम्बेडकर नगर - अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने अपने सांगठनिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए कील - कांटे दुरुस्त करना शुरू कर दिया है | कल से ही जिले के दौरे पर आई उत्तर प्रदेश में भाजपा की सह चुनाव प्रभारी केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री सुश्री शोभा करान्दलाजे ने गुरुवार को आलापुर सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र के नरियांव स्थित पटेल मैरेज हॉल में भाजपा के रामनगर गोविंदसाहब जहांगीरगंज एवं राजेसुल्तानपुर मण्डलों के सांगठनिक कार्यों की समीक्षा किया | समीक्षा बैठक में सभी मोर्चा के अध्यक्षों शक्ति केन्द्र प्रभारियों शक्ति केन्द्र संयोजकों मण्डल महामंत्रियों को बुलाया गया था | समीक्षा बैठक में कई मण्डलों के मण्डल महामन्त्री शक्ति केन्द्र संयोजक एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी सहित कई अन्य जिम्मेदार लोग नदारद रहे | जिस पर सुश्री शोभा करान्दलाजे ने कुछ नाराजगी भी जताया तथा जिम्मेदारों को नसीहत भी दिया | समीक्षा बैठक के दौरान रामनगर मण्डल के ही सभी आपेक्षित लोग मौजूद रहे | चुनाव सह प्रभारी ने मण्डल अध्यक्षों से शीघ्र संगठन को चुस्त - दुरुस्त बनाने एवं क्रियाशील बनाये रखने का निर्देश दिया | सुश्री शोभा करान्दलाजे ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ होते हैं | कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम के बूते हर राह आसान हो जाती है | उन्होंने बूथ जीतने का फॉर्मूला भी कार्यकर्ताओं को समझाया तथा केन्द्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां जन - जन तक पहुंचाने का भी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया | उक्त मौके पर विधायक अनीता कमल पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जयराम विमल समेत अन्य नेताओं ने केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री का स्वागत किया | कार्यक्रम का शुभारम्भ डॉ० श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं० दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं चित्र के समक्ष मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया | बैठक के उपरान्त केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री को कई कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मसलों से सम्बंधित शिकायती पत्र एवं मांग पत्र भी दिया | केन्द्रीय मंत्री ने समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का भरोसा दिलाया | उक्त मौके पर अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री विनोद कुमार आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल पूर्व विधायक त्रिवेणी राम जयराम विमल पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिनेश पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष सुमन पाण्डेय रफत एजाज जिला महामंत्री अमरेन्द्र कान्त सिंह सुरेश कन्नौजिया देव पटेल जिला पंचायत सदस्य श्रीकान्त कन्नौजिया भाजपा मण्डल अध्यक्ष गण अभिषेक निषाद भगवान पाण्डेय महेन्द्र वर्मा ज्ञानेन्द्र सिंह पूर्व मण्डल अध्यक्ष गण आनन्द जायसवाल कृष्ण भगवान मिश्र अरविन्द उपाध्याय प्रकाश चन्द्र शुक्ल अजय सिंह रामप्रकाश यादव अधिवक्ता संघ पूर्व अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अम्बिका जायसवाल पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश चौहान किसान मोर्चा मीडिया प्रभारी सोनू गोस्वामी उपमा पाण्डेय वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ० कैलाश सिंह डॉ० योगेंद्र मिश्रा मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी अलगूराम मद्धेशिया अशोक गुप्ता अरविन्द उपाध्याय गुलाब सिंह आयुष त्रिपाठी त्रिवेंद्रम जायसवाल धर्मेन्द्र कुमार वैभव त्रिपाठी माला उपाध्याय प्रवेश बाबू मद्धेशिया बृजराज यादव धर्मेन्द्र मौर्य सोनू गौड़ शत्रुघ्न सिंह विजय प्रताप नायक शाह आलम हरिशंकर तिवारी शिशिर चैरसिया प्रद्युम्न तिवारी घरभरन चौहान प्रवेश उपाध्याय देवेंद्र मिश्रा विनोद चौहान मुकर्रम खान सुधीर त्रिपाठी विनय पाण्डेय गुड्डू सिंह विशाल गौतम विवेक सिंह मोनू सिंह सहित कई अन्य लोग रहे मौजूद |
Post a Comment