Atal Bihari Vajpayee ji's birthday is celebrating as good governance day.BJP,
अंबेडकर नगर
*अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।भाजपा*
अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री पण्डित अटल बिहारी वाजपेयी जी का जन्मदिन सुशासन दिवस के रूप में मना रही है।भाजपा नेता इस अवसर पर बूथ समिति व पन्ना प्रमुख की बैठक भी अपने अपने बूथों पर कर रहे हैं।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी द्वारा जनपद के सभी पदाधिकारियों को अपने मण्डल के बूथ पर उपस्थित रहकर भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों की बैठक सम्पन्न कराने का निर्देश जारी किया जा चुका है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बेवाना मण्डल के बूथ संख्या 54 अन्नावा में मण्डल अध्यक्ष रवि सिंह चौहान के साथ पण्डित अटल बिहारी बाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण एवं नमन कर बूथ समिति तथा पन्ना प्रमुखों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सर्व समाज के हितों को प्राथमिकता देते हुए उनके मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराया है।भाजपा सरकार में बिना भेद भाव के सभी जाति और धर्म के लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है।बूथ समिति और पन्ना प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश- प्रदेश और सर्व समाज का चहुमुखी विकास भाजपा ही कर रही है।भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर भाजपा जिला मंत्री विनय पाण्डेय,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,पंकज वर्मा, कोआपरेटिव बैंक डायरेक्टर राजेश सिंह बबलू,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह,सांस्कृतिक प्रकोष्ठ क्षेत्रीय सह संयोजक उपमा पाण्डेय ने जन्म दिन मनायाजिला मंत्री चंद्रिका प्रसादविधान सभा आलापुर की राजेसुलतानपुर मण्डल के बूथ संख्या 307 पर विस्तारक त्रिभुवन नाथ,बूथ अध्यक्ष सुनील मिश्र के साथ जन्म दिन मनाया जनपद के विभिन्न बूथों पर उपस्थित रह कर पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म दिन मनाने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय विधायक संजू देवी अनीता कमल पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा राम प्रकाश यादव यमुना प्रसाद चतुर्वेदी शिव नायक वर्मा रमा शंकर सिंह,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी,चेयर मैन सरिता गुप्ता,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्त,रफत एजाज,सुमन पाण्डेय,जिला बाबा राम शब्द यादव,अमरेंद्र कांत सिंह,दिलीप पटेल देव,सुरेश कन्नौजिया,दीपक तिवारी,संजय सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,लीलावती वर्मा,डाक्टर ओ पी त्रिपाठी,मनोज गुप्ता गुड्डू, विनोद सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,डाक्टर आर आर शुक्ल,ऋषभ चतुर्वेदी,शुभम पाण्डेय आदि शामिल रहे।
Post a Comment