Header Ads

.

A strategy made by SP over the arrival of Akhilesh Yadav's Rath Yatra - Barahon Vidhan Sabha mein tour ko road map mein churn,



*अखिलेश यादव की रथ यात्रा के आगमन को लेकर सपा ने बनाई रणनीति-बारहों विधान सभा मे भ्रमण को रोड मैप पर हुआ मंथन*

समाजवादी पार्टी के महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन की अध्यक्षता व नगर महासचिव रवीन्द्र यादव के संचालन मे सपा प्रमुख व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा को लेकर वरिष्ठ सपा नेताओं पूर्व विधायक व समस्त विधान सभा से सपा से आवेदको व चौदहो प्रकोष्ठो के पदाधिकारीयों के साथ मंत्रणा कर रणनीति बनाई गई।श्री इफ्तेखार ने कहा की अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का कार्यक्रम लगभग तय हो गया है जनवरी के प्रथम या दूतिय सप्ताह मे अगर योगी सरकार ने कोई अड़चन न पैदा की तो यात्रा को भव्य बनाने मे सपा कार्यकर्ता कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।महानगर महासचिव रवीन्द्र यादव रवि ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के यात्रा को लेकर प्रत्येक विधान सभा मे बैनर पोस्टर और सपा के झण्डे से शहर मे लाल रंग का सैलाब लाने का युवाओं से आहृवान किया।सपा के ज़िला अध्यक्ष बनने के उपरान्त पहली बार नगर कार्यालय आए योगेश चन्द्र यादव का महानगर अध्यक्ष सै०इफ्तेखार हुसैन ने माला पहना कर स्वागत किया।योगेश यादव ने अपने सम्बोधन मे कहा की अखिलेश यादव की विजय रथ यात्रा का गंगा जमुना की पावन धरती पर ऐसा एतिहासिक स्वागत हो इसके लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक विधान सभा मे यात्रा जाए इसको लेकर जल्द ही रोड मैप तय्यार कर लिया जायगा।जनसभा के लिए भी जल्द स्थान का चयन कर लिया जायगा।बैठक मे पूर्व विधायक हाजी परवेज़ अहमद ,बार ऐसोसिएशन के महासचिव प्रभाशंकर मिश्रा ,डॉ ऋचा सिंह ,तारिक सईद अज्जू ,संदीप यादव ,पियुश श्रीवास्तव ,नन्दलाल निषाद ,हाजी सलामत उल्ला,बब्बन द्वबे ,मो०असद ,शोऐब अन्सारी  समेत अन्य नेताओं ने भी यात्रा के आगमन और कार्यक्रम को सफल बनाने को अपने अपने विचार रखे।बैठक मे रोबिन लोहाया के साथ विभिन्न दल छोड़ कर सपा का दामन थामने वाले राजेश मालवीय ,सचिन कुमार वैश्य ,चन्दन सेन ,राकेश कुमार साहु ,शेरु केसरवानी को महानगर की ओर से फूल माला पहना कर सपा का झण्डा सौंप कर बधाई दी गई।और उनका गगनभेदी नारों से स्वागत किया गया। बैठक मे योगेश चन्द्र यादव ,इफ्तेखार हुसैन ,रवीन्द्र यादव रवि ,विजय वैश्य ,महेन्द्र निषाद ,इसरार अन्जुम ,मोइन हबीबी ,दिनेश यादव ,हाजी परवेज़ अहमद ,डॉ ऋचा सिंह ,संदीप यादव ,मो०गौस ,अभिमन्यु पटेल ,ओ पी यादव ,महबूब उसमानी ,शोऐब खाँ ,मशहद अली खाँ ,संदीप सिंह सत्या ,शाहिद प्रधान ,मो०अजहर ,अब्दुल समद ,अनीस अहमद ,रमीज़ अहसन ,अशोक गुप्ता ,दिलशाद मंसूरी ,पंकज साहु ,राजू पासी ,राकेश वर्मा ,अजय यादव ,उर्मिला यादव ,इन्दू यादव ,मंजू यादव ,सुषमा यादव ,रेनू गौतम ,बीना यादव ,आशा देवी पाल,स्मिता जायसवाल ,प्रतिमा रावत ,सविता कैथवास ,सै०मो०हामिद ,ज़ामिन हसन ,मो०सऊद ,मो०हसीब ,अब्दुल्ला तेहामी ,जयभारत यादव ,मो०सुलतान ,शिवशंकर विश्वकर्मा ,हरीशचंद्र श्रीवास्तव ,सै०आसिफ  हुसैन ,आसिफ अन्सारी ,विशाल निषाद ,मो०रऊफ ,शिव ओम सिंह पटेल ,सुर्यादीप यादव ,सै०मो०अस्करी आदि उपस्थित रहे।

No comments