Header Ads

.

विशाल गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञोपनिषद कथा हेतु विधि विधान से आज सम्पन्न हुआ भूमि पूजन

*विशाल गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञोपनिषद कथा हेतु विधि विधान से आज सम्पन्न हुआ भूमि पूजन*

*चौदह दिसम्बर से अट्ठारह दिसम्बर तक होगा कथा एवं महायज्ञ का आयोजन*

*मां गायत्री आशीर्वाद विद्या विस्तार केन्द्र रामनगर कालोनी में होगा आयोजन*

*केंद्र संचालक वरिष्ठ भाजपा नेता आर एस गौतम के संयोजक मे समाज सेविका डॉक्टर पूनम राय ने किया भूमि पूजन*

आलापुर अम्बेडकरनगर -- आज रविवार को विद्या विस्तार केंद्र रामनगर के संचालक वरिष्ठ भाजपा नेता आर एस गौतम के संयोजन में 14 दिसंबर से होने वाले गायत्री महायज्ञ और प्रज्ञोपनिषद कथा के निमित्त 14 नवंबर को भूमि पूजन हुआ। समाजसेविका डॉक्टर पूनम राय ने गायत्री परिवार एवं महिला प्रज्ञा मण्डल की कार्यकर्ताओं के साथ भूमि पूजन किया। उक्त मौके पर गायत्री परिवार के सभी कार्यकर्ता तथा मुख्य पुजारी के रूप में वीरेंद्र यादव, अरविंद पाण्डेय मौजूद रहे। महिला मंडल रामनगर की सदस्यों में डॉक्टर पूनम राय, चंद्रपति यादव, बिंदु पाण्डेय, मेनका वर्मा, प्रधानाध्यापिका सीतावती यादव, डॉक्टर लीलावती यादव, प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय, सीमा अग्रहरि, मीरा गुप्ता, उर्मिला यादव, निर्मला चौधरी, उषा यादव सहित तमाम सदस्य मौजूद रही। वहीं प्रज्ञा मंडल के सदस्यों में हरिओम मौर्या, राधेश्याम चौहान, दिवाकर दुबे, कमलेश पाण्डेय, जय बजरंग स्कूल से प्रभाकर मिश्र, हरिराम यादव, रविंदर प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, समशेश्वर पाल समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम परंपरागत ढंग से संपन्न होने के उपरांत कार्यक्रम के संयोजक आर एस गौतम ने सभी के प्रति आभार व्यक्ति करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

No comments