Header Ads

.

आलापुर महोत्सव का कल जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के परिसर मे होगा विधिवत आगाज

*आलापुर महोत्सव का कल जयराम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामनगर के परिसर मे होगा विधिवत आगाज*

*जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर उर्फ साधू वर्मा करेंगे महोत्सव का शुभारंभ*

*भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथलेश त्रिपाठी, सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव, भीम आर्मी मण्डल अध्यक्ष निखिल राव समेत कई विशिष्ठजन करेंगे शिरकत*

आलापुर अम्बेडकरनगर-- क्षेत्र के युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से आलापुर की सांस्कृतिक सामाजिक एवं राजनैतिक विरासत को क्षितिज पर लाने के लिए आलापुर महोत्सव का आयोजन शुरू किया जायेगा। आलापुर महोत्सव के प्रथम सोपान का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधू वर्मा कल सोमवार को जय राम जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर रामनगर मे करेंगे। महोत्सव की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। आयोजक मण्डल के आर्य हरीश कोशलपुरी,राजेश पाण्डेय, अनादि उपाध्याय, सौरभ शुक्ल, आयुष तिवारी आदि लोगों ने बताया कि महोत्सव का आयोजन पंद्रह से सत्रह नवंबर तक चलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर मिथलेश त्रिपाठी, पूर्व विधायक जयराम विमल, पूर्व प्रमुख बसंत लाल कन्नौजिया, वरिष्ठ भाजपा नेता आर एस गौतम, पूर्व मण्डल अध्यक्ष आनन्द जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक निषाद, सयुस जिलाध्यक्ष प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू, भीम आर्मी के अयोध्या मण्डल अध्यक्ष निखिल राव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष एवं जिला संगठन मंत्री, जिला पंचायत सदस्य वरिष्ठ बसपा नेत्री प्रीति भाष्कर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निरजू राम, महिला प्रकोष्ठ कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिमला भारती, समेत कई विशिष्ठजन बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे। शुभारंभ के मौके पर विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की जायेगी तथा आलापुर स्मारिका का विमोचन किया जायेगा।

No comments