जिलाधिकारी ने नवीन मंडी सिझौली अकबरपुर का निरीक्षण किया
*जिलाधिकारी ने नवीन मंडी सिझौली अकबरपुर का निरीक्षण किया*
अंबेडकरनगर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन द्वारा पी.सी.एफ. द्वारा संचालित तथा खाद एवं रसद विभाग द्वारा संचालित धान क्रय केंद्र नवीन मंडी सिझौली अकबरपुर की क्रियाशीलता के संबंध में निरीक्षण किया गया। जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि राजकीय धान क्रय केंद्र वर्ष 2021-22 में धान का समर्थन मूल्य धान कॉमन 1940 प्रति कुंटल ग्रेड ए रु 1960 प्रति कुंटल शासन द्वारा निर्धारित किया गया है। धान का क्रय 1 नवंबर 2021 से प्रारंभ किया जाएगा। केंद्र के खुलने का समय प्रातः 9:00 बजे से सांय 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा धान तौल मशीन को देखा गया। धान तौल मशीन कुछ चालू अवस्था में पाई गई तथा कुछ चालू अवस्था में नहीं पाई गई। जिस पर जिलाधिकारी ने खाद विपणन अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि इसे तत्काल ठीक करा दिया जाए। इस दौरान उन्होंने जूट के बोरे, गो डाउन तथा अन्य व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया गया। बोरे गोदाम में उपलब्ध पाई गई। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान निर्देश देते हुए कहा कि सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त कर लिया जाए। जिससे धान क्रय करते समय किसानों को कोई कठिनाइयां न उत्पन्न होने पाएl
Post a Comment