संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान है--विजय प्रताप सिंह
*संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान है--विजय प्रताप सिंह*
अंबेडकर नगर ÷भारतीय जनता पार्टी पण्डित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श पर चल कर उनके दर्शन अंत्योदय और एकात्म मानववाद की परिकल्पना को आत्म सात करते हुए जमीनी स्तर पर जनहित के कार्यों को संगठन के मध्यम से पहुंचाकर उनको समृद्धिशाली बनाने वाले सभी प्रकार के कार्य कर रही है।भारतीय जनता पार्टी जनपद प्रभारी/क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह ने भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता और जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा की उपस्थिति में आयोजित जिला पदाधिकारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष गण की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया जनपद प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि संगठन से ही कार्यकर्ता की पहचान है और जनता की सेवा ही समाज सेवा का पुनीत कार्य है।भाजपा कार्यकर्ता अपना आदर्श मानकर जनता के बीच में जाकर सेवा कार्य कर रहे हैं।जनपद प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने काम काजी बैठक में भाजपा के नेताओं,पदाधिकारियों से संगठन की दृष्टि मंडलों में प्रवास का वृत्त, जिला और मण्डल स्तर पर गठन की स्थिति,प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी के अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम मन की बात को बूथ स्तर पर सुनने की कार्यक्रम के लिए जन प्रतिनिधि,जिला पदाधिकारी और वरिष्ठ नेताओं की जिम्मेदारी,मतदाता पुनरीक्षण अभियान,भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ जन जन तक पहुंचाने के विषय में जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया गया।संचालन जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया ने किया।बैठक के बाद भाजपा नेताओं ने शनिवार को मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के हवाई पट्टी अकबरपुर में आगमन के कार्यक्रम की तैयारी का स्थलीय निरीक्षण किया बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रफत एजाज़,चन्द्र प्रकाश वर्मा,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,महामंत्री बाबा राम शब्द यादव,दिलीप पटेल देव,मंत्री चंद्रिका प्रसाद,दीपक तिवारी, संजय सिंह,विनय पाण्डेय,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,कोषाध्यक्ष रीतू बहल,जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,आईटी संयोजक मनीष मिश्र,रिंकल सिंह,डाक्टर विनोद कुमार,आकाश वर्मा,राम किशोर राजभर,जावेद मलिक,बजरंगी पाठक,अरविंद सिंह डिंपू,वैभव सिंह,अतुल मिश्रा,अमित तिवारी उपस्थित रहे।
Post a Comment