Header Ads

.

पंडित दीनदयाल ग्राम सड़क योजना में हो रही धांधली, जिम्मेदार बेखबर

पंडित दीनदयाल ग्राम सड़क योजना में हो रही धांधली, जिम्मेदार बेखबर

 _बसखारी अम्बेडकरनगर _
_जनपद अम्बेडकरनगर के तहसील क्षेत्र टांडा के अन्तर्गत ग्राम सभा देवहट पूरा मुरली पुर_ _में पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम सड़क योजना के तहत सड़क निर्माण में सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा घोर धांधली का खुलासा तथा लिखित रूप में शिकायत कर्ता द्वारा जिलाधिकारी अंम्बेडकरनगर को दिया गया है।जो कि शिकायत कर्ता आए टी-आई कार्यकर्ता : अध्यक्ष "वायस आफ वंचित एण्ड_ __मजदूर' निवासी ग्राम देवहट, पूरा-मुरली पुर, तहसील टाण्डा, जनपद अम्बेडकर नगर का स्थाई निवासी है।_ 
 _उसके ग्राम सभा मुरली पुर के सम्पर्क मार्ग 1.4 किमी व नया_ 
 _मार्ग 1000 मी. पण्डित दीन दयाल ग्राम सड़क पूरा सम्पर्क_ 
 _योजना हेतु हुआ है और वर्तमान में निर्माण कार्य जारी है। यहाँ_ _सम्बन्धित  महोदयों व अन्य द्वारा भ्रष्टाचार कारित करते हुए मुरली_ 
 _पुर सम्पर्क मार्ग पर लगभग 600 मीटर ही निर्माण कराया जा रहा है। शेष 800 मीटर यहाँ से अन्यत्र बनाया जा रहा है।_ 
 _इसकी पोल तब खुली जब शिकायत कर्ता के पुरवे के सम्पर्क मार्ग का शिलान्यास पट लगाया_ _गया और इसे तुरन्त ही उखड़वाकर उठाले जाया गया,_ 
 _क्या ऐसा भी कोई प्रावधान है कि स्वीकृत सड़क के मद की_ _धनराशि अन्यत्र खर्च की जाए | फलतः इस निर्माण का भुगतान रुकवाने के लिए तथा इसे स्वीकृत_ _स्थल पर ही बनवाना जनहित में अति आवश्यक है।_

No comments