Header Ads

.

खटारा बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को हमेशा रहता जान का खतरा


अंबेडकर नगर
*खटारा बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को हमेशा रहता जान का खतरा*
अंबेडकरनगर यात्री सुविधाओं को लेकर बड़े बड़े दावे कर रही योगी सरकार लाखों यात्रियों की जिन्दगी से खेल रही है। कबाड़ हो चुके वाहनों को कंडम घोषित करने के बजाय विभाग दिल्ली की सड़को पर दौड़ा रहा है जिला मुख्यालय पर स्थित अकबरपुर बस डिपो में खटारा बसों की भरमार है। कई बस तो देखने में ही जर्जर काया वाली दिखती हैं। इसके बाद भी परिवहन विभाग इन्हीं खटारा बसों के जरिए सुहाने सफर की कवायद में जुटा रहता है। बस की हालत अंदर बाहर खराब है। इसके बावजूद इन बसों से यात्रियों को आनंद विहार तक ढोया जा रहा है।ऐसे में खटारा बसें रास्ते में कब धोखा दे जाएं, यह कहना मुश्किल है।डिपो की लक्ष्मी कही जाने वाली बसों का जीवन काल निर्धारित है। नई बसों को पांच सौ व पुरानी को 300 किलोमीटर की यात्रा प्रतिदिन पूरी करनी होती है। इसके बाद जब 11 लाख किलोमीटर बसें चल जाती है तो विभाग इनको कंडम घोषित कर नीलाम करा देता है।लाखों जिंदगियों से खेल रही योगी सरकार, जान हथेली पर रखकर पूरा कर रहे लोग।। खुद चालक दावा कर रहे है जिस बस को वे चला रहे हैं वह मौत का सामान है। जान हथेली पर रखकर वे यात्रियों को उनके मंजिल तक पहुंचाते है। कभी भी कहीं भी बड़ा हादसा हो सकता है। विभाग के अधिकारी है कि झूठे दावे करने और सरकार झूठा वादा करने में व्यस्त है। चालक ने बताया कि यह कोई नई बात नहीं है बस कब कहां खड़ी हो जाए इसकी कोई गारंटी नहीं है। हम जान तो जोखिम में डालते ही है साथ ही यात्रियों की गाली भी सुननी पड़ती है। बस चालक का कहना है यह रोज की बात है। गैरेज में वाहन का क्या होता है क्या नहीं, हम नहीं जानते। लिए हर दिन इस तरह की घटनाएं होती है जब वाहन चलने के योग्य नहीं है तो फिर उसका संचालन क्यों होता है, ये समझ से परे है। वैसे यह महज बानगी है। इस तरह की घटनाएं रोज होती हैं लेकिन सरकार और विभाग आंख मूदकर बैठा है। यात्री मजबूरी में जान जोखिम में डालकर यात्रा कर रहे हैं। अंततः दिल्ली से परिवहन निगम की बस चलने के पश्चात कन्नौज के पहले ही यात्रियों को धोखा दे गई परिचालक द्वारा यात्रियों को भगवान भरोसे यूपी 45 टी 5398 से ट्रांसफर कर ले जाया गया यह है अकबरपुर डिपो की यूपी 45टी 5459 सुहाने सफर को पूरा करने वाली बसे। यही स्थिति यूपी 45 टी 5398 की भी है।इस बस को भी राजेसुल्तानपुर से आनंद विहार संचालित किया जा रहा है।

No comments