कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में जनपद के हजारों कांग्रेसजन शामिल होंगे-अमित वर्मा
*कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की रैली में जनपद के हजारों कांग्रेसजन शामिल होंगे-अमित वर्मा*
अम्बेडकर नगर,अखिल भारतीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी जी की गोरखपुर जन-संवाद रैली में जनपद के हजारों कांग्रेसजन शामिल होंगे और विजय के शंखनाद केसाक्षीबनेंगे .जिला कांग्रेस अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र कार्यालय पर 31 अक्तूबर गोरखपुर चलो की तैयारी बैठक को संबोधित कर रहे थे.उन्होंने कहा कि उप्र की जनता का प्रियंका गांधी में दृढ़ विश्वास है यूपी की बेटी को स्मार्ट फोन और स्कूटी कांग्रेस की सरकार बनने पर दी जायेगी, जनता में उत्साह का माहौल है.समस्त कांग्रेसजनों को भारी भीड़ के साथ चलने की उन्होंने जिम्मेदारी सौंपी जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी ने बताया कि उप्र कांग्रेस की गोरखपुर रैली की तैयारी बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र की अध्यक्षता और उपाध्यक्ष गुलामरसूल छोटू के संचालन में हुई बैठक में उप्र कांग्रेस सचिव बनने के बाद पहली बार शिरकत कर रहे पूर्व प्रत्याशी अमित जायसवाल को अमित वर्मा की अगुवाई में समस्त कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया ,स्वागत से अभिभूत उप्र कांग्रेस सचिव अमित जायसवाल ने कहा कि प्रियंका गांधी और उप्र कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जो जिम्मेदारी दी है,आभार व्यक्त करते हुए उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरूंगा,जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र और सभी कांग्रेसजनों के कंधे से कंधा मिलाकर कांग्रेस का परचम फहराने का काम करूँगा तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल ,सुनील मिश्रा और दुर्गा प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस ने जो कहा वह किया, प्रियंका गांधीजी उप्र की जनता की उम्मीद है,कांग्रेसजनों के साथ भारी संख्या में आम जनता रैली में भाग लेगी जिला महासचिव आलोक पाठक, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी और रवीश शुक्ला ने कहा कि पेट्रोल डीजल गैस सिलेंडर के साथ जनता मंहगाई की चौतरफा मार से त्रस्त है और कांग्रेस के साथ खड़ी है तैयारी बैठक को हरीराम बौद्ध, डा निरजूराम, दिवाकर पांडेय,सुखीलाल वर्मा , राम कृपाल धावक, राम बचन शुक्ला, शिमला भारती,जियाउद्दीन अंसारी, रघुनाथ पटेल, राजेश वर्मा,आदित्य तिवारी , राजेश प्रजापति,सविता वर्मा , नंद कुमार गुप्ता,सेवाराम वर्मा, अबू शहमा,राज बहादुर मिश्रा और मंजीत राजभर ने संबोधित किया प्रमुख रूप से शिवमूर्तियादवप्रधान ,गिरिजा देवी, नासिर अली , अख्तर अली, राकेश वर्मा, मो करीम,सूर्य नारायण तिवारी, अनंत बहादुर सिंह, राम बचन शुक्ला,इष्टदेवपांडेय,राजितराम वर्मा, अनिरूद्ध पटेल राम जी वर्मा राजेश पाल, रीतेश त्रिपाठी, मस्तराम शर्मा, नन्हे पाठक,राजपत पटेल,देवेश तिवारी आदि मौजूद रहे .
Post a Comment