Header Ads

.

जिला संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनता की आवाज। जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश। किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार प्रियंका गांधी को रिहा किया जाय-गुलाम रसूल छोटू

किसानों के हत्यारों को गिरफ्तार प्रियंका गांधी को रिहा किया जाय-गुलाम रसूल छोटू
अम्बेडकर नगर, 6 अक्तूबर .
लखीमपुर खीरी में किसानों को कुचल कर मारनेवाले अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं जबकि कांग्रेस महासचिव उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी को पिछले 60 घंटे से हिरासत में रखा गया है,जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष गुलाम रसूल छोटू कांग्रेसजनों से मुखातिब थे उन्होंने कहा कि किसानों के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार किया जाय और प्रियंका गांधी को रिहा किया जाय .
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्रा बबलू ने बताया कि लखीमपुर खीरी किसानों के नरसंहार के पीड़ितों से मिलने जा रही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को हिरासत में तथा अपराधियों को आजादी को लेकर जनपद के कांग्रेसजनों ने जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर श्री राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अकबरपुर को सौंपा .
पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार पाल और पीसीसी सदस्य दुर्गा प्रसाद पाण्डेय और जिला उपाध्यक्ष रवीश शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार ने संवैधानिक मर्यादा को तार तार कर दिया है .
जिला कांग्रेस मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी, जिला कांग्रेस सोशल मीडिया अध्यक्ष संजय तिवारी और सुखीलाल वर्मा ने कहा कि किसानों की हत्यारी भाजपा को सत्ता में रहने का हक नहीं है.
पुष्पलता,अफरोज आलम बेग,शिमला भारती, संजय यादव,नंद कुमार गुप्ता द्द्द्,दीपक वर्मा,आदित्य तिवारी, राजेश कुमार प्रजापति, शोभनाथ कन्नौजिया  और सविता वर्मा ने भी धरना-प्रदर्शन को संबोधित किया .
सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मास्टर मुन्नीलाल, राम भारत वर्मा, किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव अमित कुमार यादव "संजय", जिला सचिव अख्तर जमाल अंसारी, अख्तर अली, वी पी गौतम, ब्लाक उपाध्यक्ष मो नासिर, राजनाथ दूबे, अरूण कुमार पांडेय, बलराम, किताबा देबी सविता वर्मा, कलावती, लीलावती, झिन्का, गुड्डा, मोहनलाल कन्नौजिया, सरोजा, शान्ती, शोभावती, शायामणी सोनू राजभर, हरीलाल दूधनाथ कन्नौजिया समेत दर्जनों कांग्रेस जन मौजूद रहे।

No comments