Header Ads

.

भाजपा विधायक अनीता कमल ने रामनगर विद्युत उप केंद्र परिसर का लिया जायजा

*भाजपा विधायक अनीता कमल ने रामनगर विद्युत उप केंद्र परिसर का लिया जायजा*

*विद्युत उप केंद्र परिसर में जल भराव के कारण ठप्प है 20 घंटे से विद्युत आपूर्ति*

*विधायक ने शीघ्र जल निकासी करवा कर आपूर्ति बहाल करने के लिए उच्चाधिकारियों से की वार्ता*

आलापुर अम्बेडकरनगर -- रामनगर विद्युत उपकेंद्र परिसर में जलभराव के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित होने की खबर मिलने के बाद आलापुर की भाजपा विधायक अनीता कमल ने रामनगर विद्युत उप केंद्र पहुंच हालात का जायजा लिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र जल निकासी करवाकर विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा। विद्युत आपूर्ति बहाली के प्रयास में जुटे विद्युत महकमे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत बृजेश वर्मा के नेतृत्व में पहुंचे सफाई कर्मियों के जरिए पंपिंग सेट लगवा कर जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया है। तहसीलदार बृजेश वर्मा ने भी विद्युत उप केंद्र पहुंचकर हालात का जायजा लिया। तथा शीघ्र विद्युत आपूर्ति बहाल करने को कहा। उक्त मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, आनंद जायसवाल, अभिषेक निषाद, राम किशोर गुप्ता, नीरज सोनी, मोहित भार्गव सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments