Header Ads

.

पराली फसल अवशेष प्रबंधन किसान जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी

*पराली फसल अवशेष प्रबंधन किसान जागरूकता रथ को डीएम ने दिखाई हरी*

लखीमपुर खीरी 10 सितंबर 2021 : शुक्रवार को जिलाधिकारी डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया ने उप निदेशक (कृषि) योगेश प्रताप सिंह के साथ कलेक्ट्रेट से पराली-फसल अवशेष प्रबंधन किसान जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

डीएम ने किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि पराली एवं फसल अवशेष का प्रबंधन करें ना कि उसे जलाएं। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष का विभिन्न मशीनरी के जरिए प्रबंधन करें। इस दौरान उन्होंने फसल अवशेष के जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों को भी रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि फसल अवशेष का प्रबंधन करके इसे अपने लिए उपयोगी बनाएं। सरकार इसके लिए आपको अच्छे अनुदान पर विभिन्न कृषि यंत्र भी उपलब्ध करा रही है।

उप निदेशक (कृषि) डॉ. योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पराली फसल अवशेष प्रबंधन किसान जागरूकता रथ जिले के उन क्षेत्रों में जाकर किसानों को जागरूक करेगा, जहां गत वर्ष पराली जलाने की घटनाएं अधिक संख्या में मिली थी। यह गांव गांव जाकर ग्रामीणों को न केवल जागरूक करेगी बल्कि उन्हें पराली जलाने के दुष्प्रभावों को बताएगी। इसमें कृषि विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगाई गई।

No comments