सपा मुखिया ने थपथपाई सयुस जिला अध्यक्ष की पीठ तो गदगद हो गए सयुस कार्यकर्ता
*वोट बढ़ाएंगे बूथ जिताएंगे अभियान को गति प्रदान करने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष प्रदुम्न यादव उर्फ बबलू को किया सम्मानित*
*सपा मुखिया ने थपथपाई सयुस जिला अध्यक्ष की पीठ तो गदगद हो गए सयुस कार्यकर्ता*
आलापुर अंबेडकरनगर - समाजवादी पार्टी की ओर से चलाए गए वोट बढ़ाएंगे बूथ जिताएंगे अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने एवं उसे गति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने समाजवादी युवजन सभा के अंबेडकर नगर जिला अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रदुमन यादव उर्फ बबलू को सपा मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में सम्मानित किया सपा मुखिया अखिलेश यादव ने जिला अध्यक्ष प्रदुम्न यादव की पीठ थपथपाते हुए कहा कि इसी तरह ईमानदारी एवं निष्ठा से पार्टी का कार्य करिए आगे और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जाएगी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संयुस जिला अध्यक्ष प्रदुम यादव उर्फ बबलू ने सम्मानित करने के लिए आभार जताया उधर समाजवादी युवजन सभा के जिला अध्यक्ष को पार्टी मुखिया द्वारा सम्मानित किए जाने पर सयुस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है
Post a Comment