Header Ads

.

देश के विकास और अर्थ व्यवस्था में किसान का महत्व पूर्ण योगदान होता है---डॉ मिथिलेश त्रिपाठी


अंबेडकर नगर
*देश के विकास और अर्थ व्यवस्था में किसान का महत्व पूर्ण योगदान होता है---डॉ मिथिलेश त्रिपाठी*
अंबेडकर नगर÷ किसानों की आय दोगुनी करने की प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रतिबद्धता के फल स्वरूप केन्द्र सरकार किसानों के 23 उपजों की न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ा कर किसानों से किया अपना वादा पूरा कर रही है।भाजपा सरकार एक एक कर जनता के हितों के लिए किए गए वादों को पूरा कर रही है।भाजपा का मानना है कि देश की जनता के साथ किसान की खुशहाली और समृद्धि ही देश की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करने का कार्य करता है।देश के विकास और अर्थ व्यवस्था में किसान का महत्व पूर्ण योगदान होता है।भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा सरकार के मुखिया प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किसानों की उपज की न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए व्यक्त किया।जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी बयान में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने गेहूं,जौ,चना,मसूर, सरसो,सूरजमुखी के वर्तमान समर्थन मूल्य में वृद्धि कर किसानों को बड़ी राहत दी है।समृद्धशाली और खुशहाल किसान देश के प्रगति का आधार है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश ने कहा है कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी किसान के साथ साथ,मजदूर, रेहड़ी पटरी दुकानदारों,समाज के सबसे निचले पायदान पर जीवन यापन कर रहे लोगों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कार्य कर रही भाजपा सरकारों  के प्रति जनता में बढ़ रहे लोकप्रियता से विपक्षी पार्टियों में बेचैनी महसूस हो रही है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा अपने जनहित और राष्ट्रहित के कार्यों की वजह से पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनायेगी।

No comments