26 सितम्बर से 30 सितम्बर तक घर घर सघन सम्पर्क अभियान चलाएगी भाजपा
*26 सितम्बर से 30 सितम्बर तक घर घर सघन सम्पर्क अभियान चलाएगी भाजपा*
अंबेडकर नगर ÷ भारतीय जनता पार्टी अपना जनाधार बढ़ाने और जन सामान्य के दुःख सुख की जानकारी एवम उनके समस्या की निवारण हेतु प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में 26 सितम्बर से 30 सितम्बर तक घर घर सघन सम्पर्क अभियान चला रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी के नेतृत्व में जनपद के सभी बूथों में भाजपा के नेता घर घर जाकर भाजपा के केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन से संबंधित विषयों पर चर्चा कर जनता को प्राप्त हुए उसके लाभ की जानकारी भी प्राप्त करेंगेभाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय के माध्यम से जारी विज्ञप्ति में कहा है कि भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच में जाकर सेवा कार्य कर रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा है कि भाजपा के निर्वाचित जनप्रतिनिधि और नेता इस महत्वपूर्ण अभियान में लगाए गए हैं। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी टांडा विधान सभा क्षेत्र के मसड़ा मोहनपुर से अभियान की शुभारंभ करेंगे।पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा सेमउर खानपुर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा भरहा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद धर्मगंज,पूर्व सांसद हरिओम पाण्डेय अशरफपुर बरवा,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू आमी,विधायक संजू देवी साबुकपुर,विधायक अनीता कमल मिर्जापुर जंगल, पूर्व विधायक जय राम विमल धनुकारा,पूर्व विधान सभा प्रत्याशी अवधेश द्विवेदी महमदपुरबूथ में घर घर सम्पर्क अभियान को गति प्रदान करेंगे।
Post a Comment