*बहराइच पुलिस, ग्लोबल ग्रीन ग्रुप के साथ दे रही पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
मानसून सत्र दस्तक दे चुका है। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के कार्यो को गति देते हुए शहर के प्रकृति परिवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय मंच ग्लोबल ग्रीन ग्रुप (थ्रीजी) द्वारा बहराइच पुलिस बल के साथ पानी टंकी चौक रायपुर राजा पुलिस चौकी पर पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न करवाया।
सूबे में वन महोत्सव हर ओर चर्चा बटोर रहा। शासन, प्रशासन ने मिलकर एक ही दिन में यूपी में 25 करोड़ पौधारोपण किया है।
थ्रीजी के प्रबंध निदेशक अर्चित मिश्रा ने बताया कि प्रदेश भर 01 से 07 जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जा रहा है। इस बार का उद्देश्य 30 करोड़ पौधारोपण का है। सरकारी आंकडों के अनुसार इस बार एक ही दिन में 255104004 पौधारोपण सम्पन्न हुए।
पर्यावरण संरक्षण के ऐसे प्रयासों में सहभागिता देने हेतु थ्रीजी टीम भी बहराइच पुलिस बल के साथ अधिकाधिक पौधे लगवा रही। जिसमें वन विभाग पुलिस बल के अतिरिक्त यातायात पुलिस बल, साइबर सेल, रिजर्व पुलिस लाइन व विभिन्न थानों की पुलिस टीम, एनसीसी व एसएसबी टीम आदि शामिल हैं। जिनके साथ 50 हजार पौधारोपण का हमारा लक्ष्य है। यह सभी पौधे थ्रीजी की स्वयं की नर्सरी में उगाए गए हैं।
वन महोत्सव के अन्तर्गत अपनी ओर से विगत वर्षों के भांति पुनः इस मुहिम को आगे बढाते हुए पानी टंकी चौराहे स्थिति रायपुर राजा पुलिस चौकी पर पुलिस बल व अधिकारियों के साथ पौधारोपण सम्पन्न किया गया। इस दौरान विविध पौधे लगाए गए।
चौकी प्रभारी वीरपाल सिंह ने कहा कि थ्रीजी ग्रुप द्वारा देश भर में वनों तथा हरियाली के संरक्षण हेतु किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय है। ऐसे वनों के उत्सवो में इनके साथ प्रत्येक व्यक्ति शामिल हों व स्वयं भी एक पौधा अवश्य लगाऐं।।
बहराइच वन प्रभाग के वन दरोगा अमित वर्मा ने बताया कि थ्रीजी टीम लगातार वनो को सहेजने में जुटी है।
इसके अतिरिक्त बहराइच शहर में इसका सहयोगी प्रकृति परिवार फाउंडेशन, वनों तथा वन्यजीवो के संरक्षण हेतु हमारे साथ मिलकर विशेष रूप से कार्यरत है।
इस अवसर पर अभय प्रताप सिंह, शैलेश कुमार, मनोज कुमार, अलोक पांडेय, उज्जवल टंडन, मोहित, संतोष, पिंटू तथा आदि उपस्थित हुए।
Post a Comment