Header Ads

.

कैसरगंज के विकास खंड फखरपुर के ब्लॉक संसाधन केन्द्र गजाधरपुर के

कैसरगंज के विकास खंड फखरपुर के ब्लॉक संसाधन केन्द्र गजाधरपुर के                   टीचर्स सेल्फ केयर टीम,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ,राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ फखरपुर अटेवा,व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ  के संयुक्त तत्वावधान में कोरोना काल और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रशिक्षण/ड्यूटी के दौरान विकासखंड के दिवंगत शिक्षकों को श्रद्धांजलि दी गयी तथा इसे शिक्षा विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया गया।covid काल के दौरान तीन शिक्षकों स्व0 शाहनवाज प्राथमिक विद्यालय शिवनाथपुरवा,स्व0 महेंद्र कुमार गुप्त प्राथमिक विद्यालय रतनपुर,स्व0 निर्भयराज सिंह प्राथमिक विद्यालय रामललापुरवा की ड्यूटी के दौरान मौत हो गयी थी जिसको लेकर श्रद्धाजंलि व शोक सभा का आयोजन ब्लॉक संसाधन केंद्र गजाधरपुर में किया गया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी सुश्री संतोषी राणा अध्यापक श्री सुरेंद्र प्रकाश गौड़,हृदयराम,निजामुद्दीन अंसारी,जमाल अजहर सिद्दीकी,जिलेदार वर्मा,यादवेंद्र यादव,बाबूलाल मौर्य,मोहम्मद बिलाल अंसारी,संतोष कुमार सिंह,सुश्री मधुलिका चौधरी,पूजा सक्सेना,अनिता उप्रेती,शालिनी चौधरी,घनश्याम मिश्र,सुभाष चंद्र वर्मा,मनीष कुमार यादव,मनोज गुप्त,अवधेश झा,राजकिशोर सिंह, कमलेश वर्मा,शिवकुमार चौधरी,विश्वनाथ,अखिलेश मौर्य,उदय प्रताप सिंह,प्रेम अवस्थी,इस्लामुद्दीन,अनुराग यादव,सुनील सिंह,मनोज कुमार उपाध्याय,ध्रुवनाथ तिवारी,प्रदीप सिंह,प्रदीप कुमार आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।
      
  संगीता वर्मा तहसील संवाददाता कैसरगंज बहराइच

No comments