जिला संवाददाता पारसनाथ ✍️✍️✍️✍️ न्यूज 24 इंडिया जनपद अंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश।यूथ कांग्रेस ने जारी की विधानसभा अध्यक्षों की सूची।
आज जनपद अम्बेडकर नगर प्रदेश यूथ कांग्रेस के निर्देशानुसार जिलाध्यक्ष विशाल वर्मा ने पाँचों विधानसभा के विधानसभा अध्यक्षों को चयनित कर सूची जारी की! जिसमें पारस नाथ को टाण्डा विधानसभा अध्यक्ष, कृष्ण कांत दुबे अकबरपुर, विवेक विश्वकर्मा जलालपुर, मो. शोएब अनीस खान कटेहरी तथा विपिन ओझा को आलापुर विधानसभा अध्यक्ष के पद पर सृजित करते हुए. जिम्मेदारी दी गई।. उपरोक्त को जिम्मेदारी सौंपते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि आप सभी से अपेक्षा व पूर्ण विश्वास है कि जिले की पाँचों विधानसभा में सशक्त यूथ कांग्रेस की टीम का गठन कर पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे!
जिलाध्यक्ष के साथ जिला उपाध्यक्ष राहुल पाण्डेय, अनूप दूबे व कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे!
Post a Comment