Header Ads

.

*यू. पी. बोर्ड इण्टर की परीक्षा बिना बैक्शीनेशन रद्द की जाये - कांग्रेस*

अंबेडकर नगर
*यू. पी. बोर्ड इण्टर की परीक्षा बिना बैक्शीनेशन रद्द की जाये - कांग्रेस*                                                                                 अम्बेडकरनगर 31 मई, कोविड के भयावह माहौल में छात्र - छात्राओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यू. पी. बोर्ड इण्टर के छात्रों की परीक्षा बिना बैक्शीनेशन रद्द की जाये उक्त बातें जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा "जितेन्द्र" ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू" के निर्देश पर प्रदेश व्यापी वर्चुअल धरने के दौरान कही उन्होंने कहा वर्तमान समय में किसानों के गेहूं की खरीद क्रय केंद्रों पर नही हो पा रही है किसानों को बोरी न होने का हवाला देते हुए वापस भेज दिया जाता है।                                                       वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुखीलाल वर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी संजय तिवारी, रवीश शुक्ला, कृष्णावती निषाद और परमानंद शर्मा विशाल वर्मा ने कहा अन्नदाताओ के हित को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से गेहूं खरीद के निर्देश दिए जाये जिससे किसान बिचौलियों के हाथों गेहूं बेचने को विवश न हो मीडिया प्रभारी डा विजय शंकर तिवारी अमित जायसवाल, गुलाम रसूल छोटू, फिरोज अहमद किछौछवी, नंद कुमार गुप्ता "दद्दू", रधुनाथ पटेल ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार के बेसिक शिक्षा मंत्री मा. सतीश द्विवेदी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अपने भाई को नौकरी दिलाकर अपने पद का दुरुपयोग किया है, अतः उन्हे तत्काल प्रभाव से बर्खास्त किया जाये।.                      जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष /प्रवक्ता अवधेश कुमार मिश्र बब्लू ने बताया आज अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार "लल्लू" के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अम्बेडकरनगर कार्यालय पर वर्चुअल धरना दिया गया वर्चुअल धरने में प्रमुख रुप से ब्लाक अध्यक्ष अकबरपुर आदित्य नारायण तिवारी, ब्लाक अध्यक्ष जलालपुर राजकुमार अग्रहरि, नगर अध्यक्ष टांडा शहबाज़ अंसारी, राजेश कुमार प्रजापति, अख्तर अली, सुनील गौड़, दीपक वर्मा, अम्बिका प्रसाद, रमेश चंद्रा, मो सद्दाम, असगर खान, जितेन्द्र पटेल,, कबीर अहमद, निसार अहमद आदि मौजूद रहे ।

No comments